फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 17 किलो सोने से लदे 'गोल्डन बाबा' को देख झूम उठे भक्त, मेरठ से रवाना हुआ काफिला

Sun, 05 Aug 2018 09:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से निकली गोल्डन बाबा (सुधीर कुमार) की कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। ऐसा होना भी स्वाभाविक था, क्योंकि करीब 17 किलो सोने के आभूषणों से लदे बाबा के साथ करीब 300 लोगों का काफिला था। इतना ही नहीं उनके काफिले में ऑडी से लेकर ट्रक तक 23 वाहन और हाईटेक रसोई वाहन शामिल था। इस दौरान बाबा की सुरक्षा में 30 निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ आठ बाउंसर और दो गनर भी थे। वह इस बार अपनी कावंड यात्रा की सिल्वर जुबली पूरी कर रहे हैं। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शाहदरा निवासी गोल्डन बाबा रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी हैं। वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिवाया टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह उनकी 25वीं कांवड़ है और इस बार 17 किलो सोना पहन रखा है। पिछले साल करीब 15 किलो सोना पहना था। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के साथ-साथ अब वह हरिद्वार के जूना अखाड़ा से भी जुड़े हैं। इस दौरान सिवाया टोल प्लाजा पर टोल के सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
ये है हाईटेक कांवड़
बाबा ने बताया कि उनके काफिले में रसोई स्टाफ से लेकर बरसात में रुकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से बने तंबू हैं। चिकित्सा के लिए खुद की एंबुलेंस भी काफिले में है। उन्होंने बताया कि पहली यात्रा में पांच किलो सोने के आभूषण और दो दर्जन साथी थे। हर कांवड़ यात्रा में वह दिल्ली और हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारा लगाते हैं।

4 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
बाबा के काफिले में वाहन 
एक ऑडी, दो स्कार्पियो, दो इनोवा, दो क्वालिस, दो फार्चूनर, तीन बड़े ट्रक, पांच टेंपो, एक एंबुलेंस, चार छोटा हाथी। इसके साथ कांवड़ में राम मंदिर का मॉडल भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू हुई भीड़, सुरक्षा कड़ी 
इस दौरान हाईवे पर गोल्डन बाबा की सुरक्षा कड़ी रही। उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ बेकाबू रही। भारी भीड़ के बीच गोल्डन बाबा को मोदीपुरम, दौराला पुलिस ने सुरक्षा घेरे के बीच में निकाला। अपनी फार्चूनर गाड़ी पर चढ़कर बाबा डांस करते हुए भक्तों का अभिवादन कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
बच्ची बिछड़ी  
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे दिल्ली निवासी अनिल की पुत्री अंजली सिवाया टोल प्लाजा के पास शनिवार दोपहर 12 बजे बिछड़ गई। काफी देर तक वह पिता की तलाश करती रही। लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद भाजपा नेता सुनील भराला के कैंप में कार्यकर्ताओं ने उसे बैठा दिया। पुलिस को सूचना दी। बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

7 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
फोटो 

8 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

9 of 9
गोल्डन बाबा - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें