फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी से जुड़ा ऐसा किस्सा... जिसे शायद नहीं जानते होंगे आप, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 04 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की मशहूर डांसर व सिंगर सपना चौधरी आज जाना पहचाना नाम हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान और यूपी ऐसे राज्य हैं जहां उनके ठुमकों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। यूपी के मेरठ में सपना चौधरी का नाम लेते ही लोग चौकन्ने हो जाते हैं। शहर के लोगों में आज भी सपना चौधरी का इतना क्रेज है कि वे उनकी एक झलक पाने लिए बेताब रहते हैं। मेरठवासियों की इसी चाहत को देखते हुए सपना चौधरी ने साल 2016 में यहां अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए हां कर दी, लेकिन जब वह यहां पहुंची तो हुआ कुछ ऐसा जिसकी सपना ने कल्पना भी नहीं की होगी। यहां तक कि सपना ने भविष्य में कभी मेरठ न आने की बात कह दी।

जी हां, आगे जानिए कि आखिर हुआ क्या था कि सपना को मेरठ को कहना पड़ा 'ना बाबा ना' :-
विज्ञापन

ठान रखी है मेरठ न आने की जिद 

2 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अपने नए और बदले अंदाज से दर्शकों को चौंकाती रहती हैं। हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की जिनमें उनका लुक बिल्कुल ही अलग नजर आ रहा है। वह पहले से ज्यादा बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखने लगीं हैं। सपना जहां देश के कई जगह अपनी परफॉर्मेंस देती रहती है लेकिन उन्होंन कभी मेरठ न आने की कसम ही खा ली है। वैसे मेरठ के लोग लंबे समय से शहर में सपना की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए तरस रहे हैं लेकिन सपना ने शहर में न आने की जिद ठान रखी है।
विज्ञापन

डाबका में आयोजित किया गया था शो

3 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2016 को सपना चौधरी का मेरठ में 'कार्यक्रम' था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी के ठुमके दखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा था। यह कार्यक्रम मेरठ के डाबका गांव में आयोजित किया गया था। तय समय पर जब सपना डांस स्टेज पर पहुंचीं तो लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। उस दौरान वहां इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।

एक ठुमके पर आपा खो बैठे दर्शक

4 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में कई लोग ऐसे भी थे जो हाथों में बंदूके लेकर कार्यक्रम में पहुंच गए थे। सपना चौधरी ने जैसे ही स्टेज पर डांस शुरू किया तो दर्शक आपा खो बैठे और कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई। नतीजन कार्यक्रम में बुरी तरह हंगामा हो गया। यहां तक कि पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं। उधर, सपना चौधरी ने अपना डांस बीच में ही रोक दिया और लोगों से शांत होने की गुजारिश करने लगीं।
विज्ञापन

हाथ जोड़कर शहर के लोगों से की थी ये अपील

5 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने इस कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा था कि इतनी भीड़ मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले मुझे इतना प्यार करते हैं। उनहोंने लोगों से शांत हो जाने की गुजारिश करते हुए कहा था, 'प्लीज हंगामा मत करो, मैं मेरठ पहली बार आई हूं। यदि हंगामा बंद नहीं किया तो मैं भविष्य में इस शहर में दोबारा कभी नहीं आऊंगी।' और हुआ ये कि हंगामा जारी रहा और सपना बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन

अभी तक मेरठ के किसी प्रोग्राम को नहीं कहा 'हां'

6 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वैसे मेरठ वालों का अपने शहर में सपना चौधरी का लाइव परफॉर्मेंस देखने का इंतजार कब खत्म होगा यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि इस कार्यक्रम के बाद सपना ने अभी तक मेरठ में कोई कार्यक्रम करने के लिए 'हां' नहीं कहा है। वैसे फिलहाल सपना अपने बॉलीवुड कॅरियर पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म भी रिलीज हुई जिसमें उनके डांस को दर्शकों ने काफी सराहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

7 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
डांसर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां तक इंस्टाग्राम फेसबुक पर उनके फॉलौवर्स की संख्या लाखों में हैं। अपने फॉलौवर्स बढ़ाने के लिए सपना आजकल अपने हर कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव करती हैं, ताकि उनके यूजर्स उनके डांस को यूट्यूब पर आने से पहले ही देख पाएं।

हर मुद्दे पर करती हैं ट्वीट 

8 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और देश में चल रहे मौजूदा मुद्दों पर अपने ट्वीट करती रहती हैं। इससे उनकी राजनीति में दिलचस्पी साफ दिखाई पड़ती है। हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर सपना चौधरी काफी चर्चा में रहीं, जिसके बाद उनके राजनीति में शामिल होने के भी कयास लगाए जाने लगे थे।

सिंगिंग में आजमा रही हैं हाथ

9 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वैसे, सपना चौधरी 'बिग बॉस शो' भले ही न जीत पाई हों, लेकिन इस शो से उन्हें नेम ओर फेम काफी मिला। इस शो से बाहर आते ही उनका हर अंदाज बदला हुआ सा लगने लगा। यहां तक कि उन्हें  बॉलीवुड से कई फिल्माें के ऑफर मिले। वैसे हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट की जिसमें वह सिंगिग करती नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में उन्हाेने लिखा है कि 'इंसान को सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा कुछ नया सीखते रहिए।'

सपना के कार्यक्रम को नहीं दी गई परमिशन

10 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
आपको जानकर हैरानी होगी कि यूपी के बिजनौर शहर में 30 जून 2018 को एक कार्यक्रम होना था जिसमें सपना चौधरी को अपनी परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही हाथ खड़े कर दिए और इस कार्यक्रम को परमिशन देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पंजाबी वीडियो में दिखा ग्लैमरस अवतार

11 of 11
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना ने हाल ही में एक पंजाबी वीडियो में भी डांस किया है, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। सपना के इस वी़डियो का नाम है 'बिलौरी अंख..।' इस पंजाबी गाने में सपना का खूबसूरत अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें