फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए नहीं थी तैयारी, छात्राओं ने नकल के लिए हाथ-पांव और यूनिफाॅर्म पर पूरी किताब लिख डाली, तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2020 10:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
छात्रा ने बाजू पर ही उतार ली पूरी किताब - फोटो : amar ujala
आमतौर पर छात्र छात्राएं कॉपी के पेज पर सवालों के उत्तर लिखकर नकल करते हैं। शनिवार को सीसीएसयू की परीक्षा में जो मामला सामने आया है उसको देख कर फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी हैरान रह गई।

छात्राओं ने अपनी हथेली, बाजू पैर और तलवों को नकल की किताब बना लिया।  जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे छात्राओं ने पूरी काॅपी से भी ज्यादा सवालों को अपने हाथ पांव और यूनिफाॅर्म पर नकल करने के लिए लिख डाला:-
विज्ञापन

2 of 7
छात्रा ने बाजू पर ही उतार ली पूरी किताब - फोटो : amar ujala
छात्राओं ने सैकड़ों सवालों के उत्तर पैर पर लिख डाले। बहुविकल्पीय परीक्षा में भी ऐसी नकल देखकर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी हैरान रह गई। उत्तर ऐसे लिखे गए हैं कि छात्राओं ने खुद ही नहीं किसी दूसरे की मदद से इनको अपने हाथ और पैर पर लिखवाया होगा।
विज्ञापन

3 of 7
हाथ पर लाल कलम से लिखी नकल - फोटो : amar ujala
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा में नकलचियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। लेकिन नकलची बाज नहीं आते हैं। शनिवार को परीक्षा में बुलंदशहर के आईपी कॉलेज केंद्र पर चार और एनआरईसी खुर्जा केंद्र पर दो छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गई हैं। 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
इन्होंने हाथ, पैर, कुर्ती और पैर के पंजों पर भी सवालों के उत्तर लिख रखे थे। इतने सवाल लिखे देखकर फ्लाइंग स्कवायड टीम भी हैरान रह गई। सभी के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
नकल के लिए हाथ पर लिख डाली पूरी किताब - फोटो : amar ujala
कॉलेजों में एक सितंबर से वार्षिक, सेमेस्टर में प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला द्वारा दिए गए हैं।

विवि द्वारा नियुक्त केंद्रीय सचल दस्ते के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह व सदस्य डॉ. राजीव कौशिक एवं डॉ. एनपी सिंह निर्देशन में पांच उड़नदस्ते पूरे परिक्षेत्र में छापामारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हाथ पर फाॅर्मूला लिखकर ले आई छात्रा - फोटो : amar ujala
शनिवार को बुलंदशहर के आईपी कॉलेज में डॉ. विवेकानंद और डॉ रंजना के सचल दस्ते ने चार छात्राओं को बीकॉम के पेपर में नकल करते हुए पकड़ लिया। इन्होंने हाथ और पैर पर सवालों के उत्तर लिखे थे। टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएफएम की श्रेणी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाथ पर लिखी नकल - फोटो : amar ujala
दो छात्राएं हिंदी के पेपर में एनआरईसी कॉलेज केंद्र पर पकड़ी गई हैं। एडेड कॉलेज में ही इस तरह नकल किए जाने की पूरी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण को दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण का कहना है कि लगातार नकल को लेकर चेकिंग कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें