फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों से दरिंदगी: मलिन बस्तियों में शिकार तलाशता था 'हैवान', अब साथियों को खोज रही क्राइम ब्रांच

Wed, 08 May 2019 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार के हैवान विमल चंद के बारे में जहां पुलिस पूछताछ में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं हैवान के साथी गुनहगारों को ढूंढने के लिए अब क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने हैवान के साथियों की तलाश की और कई मलिन बस्तियों में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विमल मलिन बस्तियों में अपना शिकार ढूंढता था :- 
विज्ञापन

2 of 13
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कुछ बच्चियों से पूछताछ में सामने आया कि हैवान विमल चंद करीब 17 बच्चियों के साथ दरिंदगी कर चुका था। जांच में यह भी साफ हो रहा है कि विमल चंद की करतूतों में वह केवल अकेला ही नहीं बल्कि काफी लोग जुड़े थे। 
विज्ञापन

3 of 13
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में ही एक महिला और एक पुरुष की मौजूदगी विमल के साथ दिखाई दे रही है। जिन पर आकर अब पुलिस की जांच टिक गई है। क्राइम ब्रांच को इसका दायित्व सौंपा गया है, जो इन चेहरों को बेनकाब करेगी। 

 

4 of 13
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
विमल चंद मलिन बस्तियों की गरीब बच्चियों को निशाना बनाता था। इस हैवान के साथी इन मलिन बस्तियों में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का फोकस मलिन बस्तियों पर कस गया है। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 13
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चियों के बयान दर्ज 
मंगलवार को दो बच्चियों के कोर्ट में बयान हुए। एक बच्ची के पहले ही बयान हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियों के बयानों का बुधवार को अवलोकन होगा। उसके बाद विमल चंद को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला
विमल चंद ने और कितनी बच्चियों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया, इसको पूरी तरह से बेनकाब करने के लिए हैवान विमल चंद को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

7 of 13
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
रिमांड की अर्जी में बताया जाएगा कि आरोपी से क्या क्या जानकारी जुटानी हैं। पुलिस की कोशिश है कि विमल चंद को ज्यादा से ज्यादा दिनों के रिमांड पर लिया जाए।  

 

8 of 13
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक एक बच्ची ने कोर्ट में दर्ज बयानों में बताया कि हैवान ने कई और बच्चियों से दरिंदगी की है। जिसमें कई बच्चियों की तबियत खराब होने की बात सामने आई। वह कौन-कौन हैं, इसकी जानकारी बच्ची को भी नहीं है।

9 of 13
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के बयानों का अवलोकन हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तय किया कि हैवान विमल चंद को रिमांड पर लेने की जरूरत है।

 

10 of 13
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब आरोपी विमल चंद के घर में तलाशी अभियान चलाया तो पुलिस को एक अलमारी की दराज से कुछ गोलियां मिलीं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि विमल चंद ने गोलियां खुद खाने की बात बताई। गोलियों की जांच कराई तो उसमें नशे की गोलियां भी मिलीं। 

11 of 13
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
नशे की गोलियों के बारे में पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तब आरोपी ने बताया कि दरिंदगी करने से पहले उसकी नौकरानी बच्चियों को भरोसे में लेकर गोलियां खिला देती थी। इससे बच्चियों को नशा हो जाता था जिसके बाद वह उन्हें अपनी हवस का शिकार बना लेता था। आरोपी की यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

12 of 13
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
आंटी एनर्जी की दवाई देती थी 
महिला पुलिस ने तीनों बच्चियों की काउंसलिंग की। बच्चियों ने बताया कि आंटी हमें एनर्जी की दवाई खिलाती थी। बच्चियों को दवाइयों के रेपर दिखाए गए है, जिनकी उन्होंने पहचान की। पुलिस का कहना है कि नशे की गोलियों को सीज कर दिया गया है। विवेचना में इसको भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस खंगाल रही हैवान के दोस्तों की कुंडली
आरोपी विमल चंद के दोस्त कौन कौन हैं। पुलिस उनकी भी पुलिस कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मोहल्ले की एक महिला के पास विमल चंद ने सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर रखी थी। उक्त महिला से विमल चंद के क्या संपर्क है, इसकी भी जांच चल रही है। जांच में विमल चंद के दो दोस्तों का नाम सामने आया है, जिनका उसके घर पर आना जाना था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें