यूपी के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में मंगलवार की शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला का हाथ तोड़ दिया। महिला के परिजनों के हंगामा करने पर दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात है। आगे तस्वीरों में जानें पूरा मामला: -