फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गबन की रकम से काटी मौज, तीन दिन में जमा किए 5.26 करोड़, ऐसे किया बंटवारा; गौरव और रॉकी ने सुनाई पूरी कहानी

Mon, 07 Apr 2025 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत और शामली में गड्ढों में दबाए गबन के पांच करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। एटीएम में डालने के लिए बैंक से 5.26 करोड़ रुपये निकाले गए थे। ये रुपये घर और खेत में गड्ढे खोदकर दबा रखे थे। आरोपी गौरव और रॉकी गबन के रुपये से मौज उड़ाते रहे। 
विज्ञापन
1 of 6
इसी घर से बरामद हुई नकदी - फोटो : अमर उजाला
बैंक से रकम लेकर 22 एटीएम में डालने का काम करने वाले मुख्य आरोपियों गौरव और रॉकी को इतने रुपये देखकर लालच आ गया। इसलिए ही तीन दिन तक रोजाना रुपये का गबन करके उसे जमा करते रहे और 5.26 करोड़ रुपये जमा होने पर दोनों ने आधे-आधे बांट लिए। दोनों ने रुपये अपने खेत व घरों में गड्ढे खोदकर दबाने के बाद केवल खर्च के लिए रुपये निकाले और दिल्ली, हरिद्वार व चंडीगढ़ में मौज करते रहे।

मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी ने पूछताछ में रुपये गबन करने की पूरी कहानी पुलिस को बता दी। दोनों ने बताया कि रॉकी निवासी हसनपुर जिला शामली पहले से एटीएम में रुपये डालने वाली मेरठ की सीएमएस कंपनी में नौकरी करता था। जबकि गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी की नौकरी कुछ समय पहले अस्थाई तौर पर लगी थी और वह 11 फरवरी को स्थायी हुआ था।
 
विज्ञापन

2 of 6
घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला
साजिश रचकर 5.26 करोड़ रुपये का गबन किया
इसके बाद दोनों मिलकर एटीएम में रुपये डालने का काम करने लगे। एटीएम में रोजाना करोड़ों रुपये डालते हुए ही उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने साजिश रचकर 5.26 करोड़ रुपये का गबन कर दिया। इनकी योजना थी कि रकम को गड्ढों में दबी छोड़कर दूसरे राज्य में पुलिस से सेटिंग करके जेल चले जाएंगे और जेल से आने के बाद उस रकम को निकालेंगे। काफी हद तक अपनी योजना में वह कामयाब भी हो गए और चंडीगढ़ में एक लाख रुपये में पुलिस से सेटिंग करके तमंचा व कारतूस के साथ जेल भी चले गए। मगर, वह सेटिंग का खेल खुल गया और उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर तुरंत यहां लाकर रिमांड पर लिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
घर में भूसे के नीचे गड्ढे में दबाए गए रुपयों का बैग बरामद - फोटो : संवाद
पूरी तैयारी से दबाए थे रुपये, पुलिस से कई जगह कराई खोदाई
मुख्य आरोपी गौरव और रॉकी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देने का भी प्रयास किया। शुरुआत में दोनों ने गबन की रकम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद गड्ढे में रुपये दबाने का पता चलने पर पुलिस ने रकम की तलाश शुरू कर दी। आरोपी रॉकी ने खेत में कई जगह खोदाई करवा दी। चार-पांच गड्ढे खोदने के बाद पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। उसने खेत में गड्ढा खोदकर बैग में रुपये भरकर रखा था और उसपर ऊपर से पॉलिथीन डाल दी, जिससे रुपये काफी समय तक दबे रहने से खराब नहीं हो। इस तरह गौरव ने अपने घर में तीन-चार गड्ढे खोदाई कराए। बाद में भूसे के नीचे किए गए गड्ढे में गबन की रकम बरामद हुई। उसने गड्ढे में रुपये बैग में भरकर दबाए थे और उसमें चारों तरफ सीमेंट से दीवार बनाने की बात बताई गई हैं।

4 of 6
इसी घर से बरामद हुई रकम - फोटो : संवाद
एटीएम में डाले जा रहे थे कम रुपये
तीन दिन में इस तरह किया 5.26 करोड़ का गबन पुलिस के अनुसार आरोपियों को रुपये डालने के लिए 22 एटीएम आवंटित किए गए थे। एक एटीएम में 40 लाख रुपये डालने के लिए गौरव और रॉकी को मिलते थे। दोनों ने एटीएम में 40 के बजाय बीस लाख रुपये डालने शुरू कर दिए और तीन दिन में 5.26 करोड़ रुपये का गबन कर दिया। एटीएम से जल्दी रुपये खत्म होने की जानकारी मिलने पर कंपनी के अफसरों ने ऑनलाइन रिकार्ड चैक किया तो उनमें से केवल बीस लाख रुपये निकलने का पता चला। इसके बाद जांच में पता चला कि एटीएम में कम रुपये डाले जा रहे थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
घर में भूसे के नीचे गड्ढे में दबाए गए रुपयों का बैग बरामद - फोटो : संवाद
जिन्होंने की मदद, वह भी बनेंगे आरोपी 
बड़ौत कोतवाली में दर्ज गबन के मुकदमे में पुलिस ने आरिफपुर खड़खड़ी के मुख्य आरोपी गौरव की पत्नी काजल, मां सरिता, दूसरे मुख्य आरोपी रॉकी की पत्नी सविता, भाई रोबिन, राजीव, शरद और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा मुख्य आरोपी रॉकी, गौरव के साथ चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश, सीनियर कांस्टेबल समुंदर और मनीष निवासी जौहड़ी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रकम बरामद होने के बाद पुलिस को आरोपियों के अन्य परिवार वालों और रिश्तेदारों की भूमिका भी संदिग्ध लगी। इस प्रकरण में आरोपियों की मदद करने वाले चार-पांच परिवार वालों को भी आरोपी बनाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
ग्रामीण कर रहे आरोपी के घर की निगरानी 
जेल में बंद मुख्य आरोपी गौरव की पत्नी और मां को पुलिस पहले जेल भेज चुकी हैं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के चलते परिवार के सदस्य भी रिश्तेदारी में जाकर छिप गए है। अब ग्रामीण ही उसके मकान की निगरानी कर रहे हैं। रविवार को गौरव का मकान खुला हुआ मिला और ग्रामीण घर के बाहर बैठकर इस प्रकरण पर चर्चा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: जमीन ने उगले नोट: घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़; खोदाई में निकली रकम देख चौंकी पुलिस; ये है मामला


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें