फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: नगर भ्रमण पर निकले गजानन, बप्पा की भक्ति में झूमा शहर, मंदिरों से निकाली गईं शोभायात्राएं

Mon, 14 Sep 2026 07:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में घरों के साथ ही 70 से अधिक स्थानों पर गणपति विराजे। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालु गणपति के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
1 of 7
थापर नगर से अपने गणेशा को स्थापना के लिये जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा शहर गणपति की भक्ति में डूब गया। सुबह से रात तक मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में गणपति महाराज की मूर्तियां स्थापित हुईं। शहर में 70 से अधिक स्थानों पर विशेष आयोजन किए गए। कहीं शोभायात्रा निकली तो कहीं ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच बप्पा का स्वागत किया गया।


 
विज्ञापन

2 of 7
गणेश जी को कराया विराजमान। - फोटो : अमर उजाला
सदर कबाड़ी बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ भोलानाथ मंदिर से विघ्नहर्ता गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक पाठक ने पूजन कराया। इसके बाद गणपति की मूर्ति को मुख्य रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालु गणपति के भजनों पर झूमते रहे। कबाड़ी बाजार निवासी प्रियांशु मांगलिक ने बताया कि मंदिर से यह शोभायात्रा वर्ष 1980 से लगातार निकाली जा रही है। 
शोभायात्रा का नया बाजार, गंज बाजार, दाल मंडी, बैंकर्स स्ट्रीट, सदर थाना, सराफा बाजार और शिव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान दीपक कैलेंडर, दिनेश कामरा, सतीश, रवि माहेश्वरी, कमल किशोर जयसवाल, प्रियांशु मांगलिक, अंबुज राजवंशी और राजेश अग्रवाल आदि रहे।
 
विज्ञापन

3 of 7
गणपति को विराजमान कराया। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर और रजबन से भी निकाली शोभायात्राएं
शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक स्थित तिकोना पार्क में गणेश मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एल ब्लॉक स्थित नाले के पुल से शुरू हुई यात्रा भूतनाथ चौराहा, सीजी डीएवी स्कूल के पास स्थित मंदिर, एमसीसी हॉस्पिटल, जगदंबा हॉस्पिटल और हापुड़ रोड स्थित एल-ब्लॉक पुलिस चौकी होते हुए मंदिर पहुंची। 

4 of 7
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा थापरनगर। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी पंडित अनमोल शर्मा ने एकदंत भगवान की मूर्ति की स्थापना कराई। पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉ. कविता भाटिया ने उद्घाटन किया। रास्ते में व्यापारियों ने स्वागत कर प्रसाद और जलपान वितरित किया। नरेश चंद्र अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, आरआरपी भारद्वाज, विनोद कुमार गर्ग, सतीश मोहन शर्मा, अश्विनी गुप्ता, कमल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
विराजमान कराए गणपति। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गढ़ रोड पर राजराजेश्वरी मंदिर में दिव्यानंद महाराज ने पूजन के बाद गणेश जी मूर्ति स्थापित की। इस दौरान रुद्राभिषेक, स्वरूपारान, गुरु सहस्त्रनाम से किशमिश का अर्चन किया गया। यजमान नरेंद्र त्यागी, महेश शर्मा, ब्रह्मचारी मुरारी स्वरूप, कृष्ण स्वरूप, अनिल अरोड़ा रहे। 
रजबन बड़ा बाजार में गणपति मित्र मंडल की ओर से गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। कमेटी के सदस्यों ने पंडाल में मूर्ति स्थापना की। इस अवसर पर अमित कपूर, डिम्पल, यश यादव, संदीप, तुषार, पवन, मोनी, आशीष और अंकुश आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

6 of 7
गणपति को ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
तेली मोहल्ले में हुआ गणेश महोत्सव
सदर तेली मोहल्ले में गणपति सेवा समिति की ओर से 17वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। ढोल नगाड़ों के साथ गणपति महाराज को पंडाल में लाया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति हर वर्ष कच्ची मिट्टी की मूर्ति स्थापित करती है। इस अवसर पर वीरेश, हर्ष, उत्कर्ष, शिवम, धैर्य और शुभम ने रातभर मेहनत कर दरबार सजाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणपति को विराजमान कराया। - फोटो : अमर उजाला
उधर, थापर नगर में श्रद्धालुओं ने गणपति आरती की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच मूर्ति स्थापना कराई गई। वहीं, आदर्श नगर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में श्रीगणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। आदर्श नगर स्थित हिमांशु वशिष्ठ के आवास पर इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति की स्थापना की गई। प्रह्लाद नगर और मनोकामना महाकालेश्वर बुजुर्ग सत्संग भवन मंदिर में भी गणपति का गुणगान किया गया।

गोरख दरबार में 11 दिन होगी सिद्धिविनायक की आराधना
गुरु गोरखनाथ पावन धाम गोरख दरबार में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पंडित कुलदीप नारायण शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन हुआ। कंकरखेड़ा में महंत शेखर गोरखपंथी ने गणेश वंदना की। दरबार में अखंड ज्योत, हवन और कीर्तन 11 दिनों तक जारी रहेंगे। प्रहलाद वाटिका में अग्रवाल परिवार में भी हर वर्ष की तरह गणपति बप्पा का श्रद्धापूर्वक आगमन हुआ। नवनी, वान्या और शानवी ने पूजा अर्चना में भाग लिया।

ये भी देखें...
बिजनौर: घर में बिखरा सामान अंदर रखने को कहा तो की सास की हत्या, पहले जमीन पर पटका फिर गला दबाकर मारा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें