फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब तक सूरज चांद रहेगा, विनोद तेरा नाम रहेगा, उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 28 Sep 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
शहीद की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मोहम्मदपुर मॉडन निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
अंतिम यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। राजकीय सम्मान के साथ गांव के बाहर स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: वो आखिरी सेल्फी...डराने वाला मैसेज, पत्नी की चिंता और मेजर केतन शर्मा की शहादत, आज चुनी गईं अस्थियां
विज्ञापन

3 of 7
मुजफ्फरनगर का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के डोडा जिले में तैनात बीएसएफ के जवान विनोद कुमार बुधवार की रात गोली लगने से शहीद हो गए थे। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे उनका पार्थिव शरीर शालीमार एक्सप्रेस से मुजफ्फरनगर लाया गया। दिल्ली से आए बीएसएफ अधिकारी अपने वाहन से रेलवे स्टेशन से शहीद के पार्थिव शव को गांव तक लेकर गए।

4 of 7
शहीद की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं शामली रोड स्थित लालूखेड़ी में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग जुटे थे। भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा, विनोद तेरा नाम रहेगा, के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यह भी पढ़ें: अब लौटकर नहीं आएगा मां का लाल, रह गईं सिर्फ यादें, रुला देंगी शहीद मेजर की ये तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 7
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता प्रेम सिंह, मां मूर्ति देवी, बहन सपना, रीना, भाई पंकज और सोनू समेत अन्य परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। भारी हुजूम के साथ गांव के बाहर तक शहीद की अंतिम यात्रा पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
श्मशान घाट पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव आदि गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े भाई पंकज ने विनोद कुमार के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें