फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी और बीमारियों को दूर करेंगे ये रामबाण आहार, ऐसे करना होगा इनका इस्तेमाल

Sat, 15 Dec 2018 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
winter food
ठंड भगाने का काम केवल ऊनी कपडे़ ही नहीं करेंगे। गीजर, हीटर, ब्लोअर और कपड़ों के अलावा खानपान में सुधार भी ठंड से बचाएगा। मौसम के अनुसार भारतीय खानपान का ढंग और थाली में व्यंजन भी बदल जाते हैं। भोजन में स्वाद के साथ उसके गुणों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। अब थाली में गेहूं के आटे के बजाय बाजरा, मक्का, चना, सोया की रोटी है। सब्जियों में मैथी की भाजी, पालक-सरसों का साग है। इसके साथ ही लहसुन, अदरक, गुड़, सोंठ, मेवे और कच्ची हल्दी का प्रयोग बढ़ा है। हर जगहर शकरकंद की चाट, भुने आलू और मूंगफली बेचने वालों की दुकानें सज चुकी हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर सर्दी के मौसम में आप किन व्यंजन और आहारों को अपनी डाइट में शामिल करें जो ठंड को तो दूर करें ही साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करें: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गजक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बुढ़ाना गेट पर गजक, रेवड़ी, तिल के लड्डू की दुकानें सजी हैं। मिठाइयों में आटे व मेवे के लड्डू, गोंद के लड्डू और गाजर का हलवा बनकर तैयार है। चाय स्टॉलों पर मसाला चाय, जिंजर टी, कहवा, काढ़ा और तंदूरी चाय की महक उड़ रही है। होटल, रेस्टोरेंट और शादी समारोह में सर्दी से बचाव करने वाले व्यंजन ही नजर आ रहे हैं। ये सभी व्यंजन सर्दी को दूर भगाने के रामबाण आहार हैं। जो सालों से सर्दियों में बाजार की रौनक बढ़ाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गजक - फोटो : अमर उजाला
ये खाद्य पदार्थ दूर भगाएंगे सर्दी
भुने चने, पॉपकार्न, भुनी मक्का, भुट्टा, स्वीटकॉर्न चाट, बेबीकॉर्न, शकरकंद की चाट, भुने आलू की चाट, तिल की गजक, रेवड़ी, गुड़ पट्टी, मूंगफली, चिक्की, गाजर का हलवा, तंदूरी चाय, गुड़, कच्ची हल्दी, अदरक, लहसुन का अचार, च्वयनप्राश, तिल के लड्डू, गोंद के लड्डू, बादाम, केसर, सूखे मेवे, खजूर, खसखस का हलवा, बादाम का हलवा, मल्टीग्रेन कुकीज, मक्का, बाजरा, चने का आटा, सरसों-पालक का साग, सूखी मेथी का अचार, अलसी, मेथी के लड्डू, रोस्टेड मेवे, देसी अंडा, काली मिर्च व सफेद मिर्च के लड्डू, सोंठ के लड्डू, बादाम पाक, कहवा, ग्रीन टी, जिंजर टी, बादाम रोगन, अखरोट, मसालेदार गुड़, शहद। 

4 of 7
तड़के वाला दूध - फोटो : अमर उजाला
तड़के वाला दूध
पैन में दो चम्मच देसी घी अच्छे से गर्म करें। गर्म घी में सभी मेवे डालकर सुनहरा होने तक भूनें। साथ ही आधा चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें। लाल होने के बाद एक ग्लास दूध तुरंत पैन में छोड़कर चला दें। स्वादानुसार गुड़ डालें और गर्मागर्म पिएं। यह दूध शरीर की सर्दी दूर करता है।
विज्ञापन

5 of 7
बदाम व काजू - फोटो : अमर उजाला
सोंठ व आटे के लड्डू
सर्दी दूर भगाने में देशी घी, मेवे व सोंठ बेहद फायदेमंद है। आटे को आधे घी में भूनकर लाल करें। इसमें सभी मेवे अच्छी मात्रा में डालें। देशी घी में भुना हुआ गोंद, केसर, सोंठ, खसखस के दाने आदि मिलाकर लड्डू बांधें। चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें। प्रतिदिन एक या दो लड्डू खाने से सर्दी दूर भगेगी। इसी तरह बर्फी या पट्टी भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी वाला दूध - फोटो : अमर उजाला
हल्दी वाला दूध
सर्दी भगाने का रामबाण नुस्खा है काढ़ा। तुलसी, अदरक, काली मिर्च, लौंग, इलायची व दालचीनी को दो गिलास पानी में उबालें। जब पानी पककर आधा रह जाए तो इसे छानकर गर्मागर्म पिएं। इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजू और बादाम वाला गुड़ - फोटो : अमर उजाला
काढ़ा
जुकाम, सर्दी भगाने के लिए हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद है। बाजार में इन दिनों कच्ची हल्दी उपलब्ध है। कच्ची हल्दी को धोकर, छीलकर पत्थर पर घिस लें। दूध को तेज गर्म करके उसमें मीठा डालें और घिसी हुई हल्दी को मिलाएं। गर्मागर्म पिएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें