फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर बढ़ी फूलों की मांग, आसमान छूने लगे दाम, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 30 Dec 2018 01:16 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
flower
नव वर्ष के जश्न के लिए फूलों की खुशबू भी महंगी होने लगी है। अचानक से फूलों के दामों में डेढ़ गुना तक वृद्धि हो गई। जबकि 31 दिसंबर को अभी और भी दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सबसे ज्यादा अंग्रेजी गुलाब की डिमांड मार्केट में हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
flower
यूपी के मेरठ में गढ़ रोड पर नई सड़के के फूलों का मार्केट भी तैयार हो चुका है। फूल व्रिकेता जगदीप सैनी ने बताया कि शादी समारोह के चलते फूलों के दामों में उछाल आता है। लेकिन नववर्ष के जश्न के लिए भी फूलों की सबसे अधिक डिमांड रहती है। ऐसे में फूलों की मांग बढ़ी तो  दाम भी करीब सवा से डेढ़ गुना हो गये। कमल और लिली के फूलों की डिमांड होने पर दिल्ली के मार्केट से मंगाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
flower
गेंदा फूला का रेट अभी तक 180 से 200 रुपये (5 कि ग्रा) का चल रहा था। लेकिन अचानक से रेट 280 से 300 रुपये तक पहुंच गया। इनमें  पीले रंग के गेंदा फूल की अधिक मांग हुई है। वहीं अंग्रेजी गुलाब की भी मांग अचानक से बढ़ी है। 

4 of 7
flower
गुलाब का फूल 15 से 20 रुपये चल रहा था यह भी अब 30 रुपये पर फूल आ गया है। ग्लाइड की एक डंडी भी दस रुपये से 15 रुपये पहुंच गई है। ग्लाइड में व्हाइट, यलो और ऑरेज का हैं जिसमें ऑरेंज ग्लाइड की मांग ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन

5 of 7
flower
लिली के फूल का दाम भी 60 रुपये से लेकर 90 से 100 रुपये तक पहुंच गया। जबकि आर्टिफिशियल बुकें भी 150 रुपये से 200 रुपये तक पहुंच गई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
flower
गुलाब और गेंदा जहां ब्रहमपुरी फूल मंडी से लाया जा रहा है, वहीं अन्य फूल दिल्ली से लाए जा रहे हैं। फूलों को सजाने वाली जिप्सी घास दो गुना महंगी हो गई। जो 25 रुपये से 50 रुपये पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flower
सर्दी में पांच दिन चल जाता है फूल
देहलीगेट निवासी नवाब अहमद का कहना है कि वह पिछले 25 साल से फूलों का काम कर रहे हैं। शादी के अलावा वेलेंटाइन डे पर फूल महंगे होते हैं। लेकिन अब नव वर्ष पर फूलों की सबसे महंगे होने लगे हैं, कयोंकि ऐसे में फूलों की डिमांड ज्यादा रहती है। युवा वर्ग तरह तरह के फूल पहले ही ऑडर करा देते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें