जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ एपी मिश्रा के मुताबिक, शनिवार को परीक्षितगढ़ में पांच लोगों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें पत्नी और तीनों बच्चों की रस्सी से गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जबकि रईस ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं।