फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो मासूमों सहित पांच की मौत, एक साथ जलीं चिताएं तो रो पड़ा पूरा गांव

Tue, 14 May 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मासूमों को फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगों के शव जब घर पहुंचे तो गांव में सन्नाटा छा गया। इसके बाद गममीन माहौल में चारों का अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच पूरा गांव रो पड़ा। अगली स्लाइडों में पढ़िए पूरा अपडेट:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है। यहां हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद सरायकाजी में कोहराम मच गया। वहीं मंगलवार को एक और सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि इलाज कराने के लिए भी दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है।

4 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
उधर, घायलों का कहना है कि अचानक से धमाके जैसी आवाज सुनाई थी, उसके बाद चीख पुकार मच गई। काफी देर तक तो पता नहीं चला कि आखिर क्या हो गया। जिस ट्रक ने मैजिक वाहन में टक्कर मारी, उसकी स्पीड इतनी थी कि मैजिक पलटी खाकर पुलिस की गाड़ी से टकराकर दूसरी पलटी खा गई। गनीमत रही कि वहां यूपी 100 पुलिस मौजूद थी, जिससे घायलों को तुरंत उपचार मिल गया।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचते ही मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद चार शव घर लाए गए तो सरायकाजी में कोहराम मच गया। महिलाएं और रिश्तेदार शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर के परिवार में धर्मवीर और दो बेटों की मौत हो गई। जबकि पत्नी सविता और बेटा लक्की अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान सरायकाजी के हरवंश विहार मोहल्ले में सोमवार को चूल्हे तक नहीं जले। हर तरफ एक ही दर्द था कि पूरा परिवार ही तबाह हो गया। शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं धर्मवीर के बड़े भाई शिक्षक पुष्पेंद्र, मदन और अशोक समेत परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मांगी आर्थिक सहायता
पोस्टमार्टम हाउस पर एसडीएम सदर कमलेश गोयल और सीओ किठौर आलोक सिंह पहुंचे। बसपा नेताओं और पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अब परिवार के साथ आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में धर्मवीर और अजय के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का इलाज कराने की मांग की। अफसरों ने आश्वासन दिया कि आर्थिक मदद की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें