Mass Murder in Meerut: मेरठ में पांच हत्याओं के बाद आज एक ही परिवार के पांच जनाजे एकसाथ उठेंगे। मृतका आसमा का भाई शफीक इस वारदात की जानकारी लगते ही बदहवास लिसाड़ीगेट पहुंचा, वहीं जांच पड़ताल में बच्चों की चाचाी ने कई नई बातें बताईं।
Five Murder in Meerut: पांच लोगों की सामूहिक हत्या से गुरुवार देर रात क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज एक ही परिवार के पांच जनाने घर से उठेंगे। इस हत्याकांड को बेहद ही क्रूरता से अंजाम दिया गया था। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड पर मोईन व उसके परिवार का शव बेड के अंदर पड़ा हुआ मिला।
इस दौरान घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा हुआ था। देवरानी नजराना ने बताया कि वह बुधवार शाम बच्चों से मिली थी। छोटी बेटी एक अलीजबा की तबीयत खराब थी। एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
2 of 10
बेड में मिले पांच लोगों के शव
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से रुड़की का रहने वाला था परिवार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड निवासी नजराना ने बताया कि आसमा उसकी जेठानी थी। उसके जेठ मूल रूप से रुड़की के पुसाना गांव के रहने वाले थे। जेठ की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी आसमा से हुई थी। गांव की जमीन बेचकर उन्होंने लगभग एक साल पूर्व 15 फुटा रोड पर प्लॉट लिया था। लगभग डेढ़ महीना पूर्व ही उन्होंने मकान बनाना शुरू किया था। पड़ोस में ही उनके मकान पर कुछ दिन पूर्व लेंटर डला था।
विज्ञापन
3 of 10
माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को परिवार से मिली थी नजराना
परिवार में बड़ी बेटी नौ वर्षीय अक्शा, तीन वर्षीय अजीजा व छोटी बेटी एक वर्षीय बेटी अलीजबा थी। नजराना के अनुसार बुधवार शाम वह परिवार के पास हाल-चाल जानने के लिए गई थी और फिर लाैट आई। इस दौरान सभी बच्चे खुश नजर आ रहे थे। लगभग आधा घंटा परिवार के पास रहने के बाद वह घर आ गई थी।
4 of 10
माैके पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
अचानक घर पर ताला लगा देख ठनका माथा
गुरुवार सुबह उठी तो देखा कि मकान पर ताला लगा हुआ है। जब देर शाम तक मकान का ताला नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने छत से जाकर देखा तो घर के अंदर लाशे बिखरी हुई थी। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
5 of 10
माैके पर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के 20 लोगों से पूछताछ
परिवार के शव पोस्टमार्टम पर भेजने के बाद पुलिस ने मोईन के 20 परिवार के लोगों से पूछताछ की है। मकान निर्माण के साथ-साथ मोईन ने लिसाड़ीगेट में एक प्लॉट भी खरीदा था। जिसको लेकर परिवार के बीच विवाद भी हुआ था।
पुलिस का अंदेशा कि परिवारिक विवाद में हत्या का कारण हो सकता है। देर रात पुलिस ने पांचों शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मेडिकल, लिसाड़ीगेट, लोहियानगर व नौचंदी थाना पुलिस की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
6 of 10
माैके पर बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
बदहवाश पहुंचा आसमा का भाई
हापुड़ में रहने वाला आसमा का भाई शफीक भी देर रात बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि आसमा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी कोई औलाद नहीं थी। तीनों बेटियों से घर चहकता रहता था। बहन बहनोई और बच्चों के जाने का गम पहाड़ की तरह शफीक पर टूट रहा था। मौके पर मौजूद लोग हमदर्दी लिए उसे ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
मृतका आसमा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मोईन की तीसरी पत्नी थी आसमा
पुलिस के अनुसार, मोईन की तीन शादी हुई थी। करीब 15 साल पहले उसने पहली शादी जफरा नाम की लड़की से की। एक बेटी इलमा को जन्म देने के बाद जफरा की मौत हो गई। वह बीमार रहती थी। फिलहाल बेटी अपनी बुआ के साथ किठौर में रहती है।
दूसरी शादी 11 साल पहले मोईन ने नारा से की, लेकिन आए दिन के झगड़ों के बाद उसका तलाक हो गया। फिर मोईन ने आसमा से शादी की। आसमा पहले से शादीशुदा थी। उसकी पहली शादी शाहजहां कॉलोनी निवासी दीन मोहम्मद से हुई थी। मोईन और आसमा के तीन बेटियां हुईं।
8 of 10
मेरठ मेडिकल पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना गुरुवार देर रात सामने आई। शुक्रवार को जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई तो समाजसेवी और जनप्रतिनिधि क्षेत्र में पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं सपा विधायक अतुल प्रधान मेडिकल मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से बातचीत की। वहीं लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के सोहेल गार्डन में समाजसेवी बाबू मलिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस में दी तहरीर
पांच हत्याओं के मामले में मृतक महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें तीन नामदर्ज हैं, बाकी अज्ञात में तहरीर दी है। मेरठ पुलिस ने दो नामदर्ज लोगों समेत कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एक नामदर्ज युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बेरहमी से किया परिवार का कत्ल
कातिलों ने बड़ी बेरहमी से सुहेल गार्डन में परिवार का कत्ल किया है। आठ साल की बेटी अक्शा का गला घोटा, मोईन, उनकी पत्नी आसमा और दोनों बेटी अजीजा, अलइफ्शा के कातिलों ने सिर पर कई प्रहार किए है और फिर गले पर वार किए। शक है कि परिवार को पहले नशीला पदार्थ खिलाया और फिर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पांचों शवों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।