फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एक पल में उजड़ गया परिवार, हादसे में पांच की मौत, गंगा स्नान करने जा रहे थे हरिद्वार

Sat, 25 May 2019 02:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह लोग गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 8
गंग नहर हादसे में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। अर्टिगा कार में ड्राइवर सहित ग्यारह लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि अभी एक महिला का कुछ पता नहीं चल सका। उसकी गंग नहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंचे रोहटा थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि कार का पहिया पंचर होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह परिवार गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था।

4 of 8
कार को जेसीबी से निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह हादसा रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के सामने हुआ है। तेज रफ्तार कार का पहिया अचानक पंचर हो गया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अभी एक लापता है और पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
नहर से कार को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
मरने वाले व घायलों के नाम
हादसे में तीन बच्चों अंश गुप्ता (8), अंशिका (3), आशुतोष गुप्ता (5) सहित संदीप गुप्ता (30) और ड्राइवर विक्की यादव की मौत हो गई। वहीं सोनी (19), शालिनी (21), आशा गुप्ता (32) और अराध्या (4) सहित पांच को बचा लिया गया है। वहीं रिंकी (25) को ढूंढने में टीम लगी हुई है। ये सभी ननहेड़ा थाना बनकटा जिला देवरिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंचे एसडीएम कमलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम सदर कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीओ ने बताया कि इस हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि पांच को लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
जेसीबी से कार को निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी रिंकी की तलाश जारी है। बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं राहगीरों ने भी पुलिस की काफी मदद की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें