फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं

Sat, 05 Mar 2022 11:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
रेलवे स्टेशन पर जलते ट्रेन के कोच। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के मोदीपुरम क्षेत्र में दो दिन से लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं। जहां शुक्रवार को तेंदुए ने दिनभर आतंक मचाया तो वहीं शनिवार सुबह दौराला रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सिर्फ एक घंटे में ही ट्रेन के दो कोच जलकर राख हो गए। ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं यात्रियों ने आंखों देखा हाल सुनाया है।

रेलवे स्टेशन पर मच गया था हाहाकार
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही पता चला कि दो कोच में आग लग गई है तो ट्रेन में हाहाकार मच गया। यात्रियों ने आनन-फानन ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद कर सभी को समय रहते ट्रेन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

2 of 7
कोच में लगी आग। - फोटो : amar ujala
आग लगने की जानकारी मिलते ही दौड़े अफसर
ट्रेन में आग लगने जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। स्टेशन पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। लेकिन ट्रेन के दो कोच जलकर राख हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया है।


विज्ञापन

3 of 7
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
कल तेंदुए ने मचाया था आतंक
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेंदुआ पल्लवपुरम फेज-2 में पहुंच गया था। इसके बाद तेंदुआ एक शिक्षिका के घर में बैठ गया। करीब एक घंटे तक तेंदुआ घर के बरामदे में ही बैठा रहा और परिवार के सदस्य कमरे में बंद रहे। घर में तेंदुए को देख शिक्षिका और उनके परिजनों की तब तक सांसें अटकी रहीं, जब तक तेंदुआ घर में बैठा रहा। खास बात यह है कि दोनों घटनाओं का समय और क्षेत्र लगभग एक ही रहा।

4 of 7
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
यात्रियों ने किया ऊपर वाले का शुक्रिया, बोले जान बच गई
सकौती से दौराला तक धधकती हुई ट्रेन जब दौराला स्टेशन पर पहुंची तो यात्री आनन-फानन ट्रेन से बाहर निकले। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सकुशल ट्रेन से उतर गए। यात्रियों ने ट्रेन को जलते हुए देखा। आग की लपटें कई फुट ऊंची उठती देख यात्रियों ने ऊपर वाले का शुक्रिया किया और बोले आज तो किसी तरह जान बच गई।
विज्ञापन

5 of 7
यात्री इरफान, खतौली निवासी। - फोटो : amar ujala
खतौली निवासी इरफान ने बताया कि वह खतौली से ट्रेन में सवार होकर मुरादनगर किसी काम से जा रहे थे, जब उसे ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली तो दिल में दहशत बैठ गई। ट्रेन से उतरने के बाद उसने खुदा का शुक्रिया किया। 
विज्ञापन

6 of 7
यात्री रामपाल, चरथावल निवासी। - फोटो : amar ujala
वहीं, चरथावल निवासी रामपाल ने बताया कि वह प्रतिदिन इसी ट्रेन में सवार होकर चरथावल से गाजियाबाद नौकरी पर जाते है। उन्हें बिल्कुल भी आभास नहीं था कि शनिवार की सुबह वह इस तरह का मंजर देखेंगे। पिछले कई साल से वह लगातार इसी ट्रेन में सफर कर रहे हैं। आग लगने की सूचना पर परिजन लगातार उनका हाल जानने के लिए फोन करते रहे। शनिवार का दिन वह कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह दूसरी ट्रेन का गाजियाबाद जाने के लिए इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि चालक अनिल की सूझबूझ के कारण ही एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि चालक अनिल सकौती से दौराला तक ट्रेन को नहीं भगाते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें