फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेड पर कंकाल, उसपर गंदगी का ढेर, बदबू दूर करने को अपनाया ये अनूठा तरीका; मेरठ की प्रियंका की मौत की कहानी

Sat, 11 Apr 2026 11:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर बाजार के तेली मोहल्ले में एक पिता बेटी की लाश के साथ रहा। इसके कुछ दिन बाद वो लापता हो गया। चार माह बाद लौटा तो घर में बेटी का कंकाल मिला। तंत्र-मंत्र के चलते मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 13
Meerut Daughter Skeleton - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सदर बाजार थाना इलाके के तेली मोहल्ले में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक उदय भानु विश्वास अपनी 33 वर्षीय अविवाहित बेटी प्रियंका विश्वास की लाश के साथ कई दिनों तक घर में रहा। फिर अचानक वह घर पर बाहर से ताला लगाकर लापता हो गया और करीब चार महीने बाद जब वापस लौटा तब इस भयानक राज से पर्दा उठा।

बेटी प्रियंका का कंकाल घर पर बेड पर मिला है। पुलिस ने उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में तंत्र-मंत्र के चलते मौत होना सामने आया है। सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला का कहना कि पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, प्रियंका विश्वास एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं और लंबे समय से पीलिया (जॉन्डिस) से जूझ रही थीं। सितंबर 2025 के बाद वह स्कूल नहीं गईं।

 

विज्ञापन

3 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को आरोपी पिता उदय भानु विश्वास बेगमबाग में एक चाय की दुकान पर बैठा था तभी उसके भतीजे विश्वजीत विश्वास की नजर उस पर पड़ी। जब विश्वजीत ने प्रियंका के बारे में पूछा तो उदय भानु उसे गुमराह करने लगा। उसने कभी प्रियंका को देहरादून तो कभी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही।

4 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शक होने पर विश्वजीत ने परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुला लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उदय भानु टूट गया और उसने स्वीकार किया कि प्रियंका का शव घर के भीतर ही है।
विज्ञापन

5 of 13
घर में मिला लड़की का कंकाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर मिला कंकाल, मंजर देख कांप गई रूह
जब परिजन और पुलिस तेली मोहल्ला स्थित घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो वहां का मंजर स्तब्ध कर देने वाला था। घर के भीतर एक कमरे में बेड पर प्रियंका का कंकाल और कुछ बाल अवशेष के रूप में बचे थे। 
विज्ञापन

6 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव से आने वाली सड़ांध को छिपाने के लिए पिता ने उस पर पानी बहाया था और शव के ऊपर गंदगी का ढेर लगा रखा था। सूचना मिलते ही सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 13
प्रियंका विश्वास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे घर में दुर्गंध 
घर का दरवाजा खुलने पर सामने आया दृश्य स्तब्ध कर देने वाला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। दुर्गंध छिपाने के लिए शव पर पानी भी बहाया। उसने शव के ऊपर गंदगी का ढेर भी लगा रखा था। यह तरीका चौंकाने वाला है और सवाल उठाता है कि पिता ऐसा कैसे कर सकता है।

8 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सितंबर से लापता थी प्रियंका
भतीजे विश्वजीत के अनुसार, प्रियंका और उदय भानु घर में अकेले रहते थे। 13 साल पहले उदय भानु की पत्नी शमिष्ठा ने आत्महत्या कर ली थी। 

 

9 of 13
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सितंबर 2025 में उदय भानु ने घर पर दुर्गा पूजा कराई थी जिसके बाद से न तो प्रियंका दिखी और न ही उदय भानु। अंदेशा है कि सितंबर में ही प्रियंका की मौत हुई है। वहीं पूछताछ में पता चला है कि 5 दिसंबर को उदय भानु घर पर ताला लगाकर हरिद्वार चला गया था।

10 of 13
घर में कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस न अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानसिक स्थिति और तंत्र-मंत्र का कोण
सीओ कैंट के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में उदय भानु ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में मौत होने की बात कही है लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास है। पत्नी की मौत के बाद से वह गहरे तनाव और अकेलेपन में था। 

11 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के शव को न जलाकर उसके साथ ही रहना उसकी विक्षिप्त मानसिक स्थिति की ओर इशारा करता है। पुलिस अब उसकी मानसिक जांच भी कराने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि उदय भानु स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि प्रियंका की मौत कब हुई और वह कितने समय तक शव के साथ घर में रहा। जांच जारी है।

12 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदय भानु को गिरफ्तार कर उससे सघन पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव (कंकाल) को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का सटीक पता चल सकेगा कि यह प्राकृतिक मौत थी या इसके पीछे कोई साजिश है।-अविनाश पांडेय, एसएसपी

 
विज्ञापन

13 of 13
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब कोई व्यक्ति गहरे सदमे या लंबे शोक से गुजरता है तो उसका मस्तिष्क डिफेंस मोड में जाकर वास्तविकता को पूरी तरह नकार सकता है। शव के साथ रहना अपराधी प्रवृत्ति से ज्यादा, एक विक्षिप्त मानसिक स्थिति है जहां व्यक्ति अपनों को खोने के डर से इस कदर टूट जाता है कि उसे सड़ते हुए शव में भी जीवन का भ्रम होने लगता है। डॉ. रवि राणा, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें