फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में घोषित मूल्य को लेकर भड़का किसानों को गुस्सा, कहीं जाम, तो कहीं गन्ने की जलाई होली

Wed, 11 Dec 2019 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने, बकाया भुगतान दिलाने की मांग, गन्ने की पत्ती और धान की पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज कराने से नाराज भाकियू व किसान कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।  बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों में किसान विरोध प्रदर्शन करने को सड़कों पर उतर आए। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन: -
विज्ञापन

2 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
बागपत में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मेरठ के दौराला थाने के सामने हाईवे पर दोनों ओर डेरा डालकर जाम लगाया। पुलिस ने भाकियू पदाधिकारी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और धरने पर बैठ गए।

भाकियू के चक्का जाम को देखते हुए बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। जाम लगने के दौरान सीओ दौराला एसडीएम सरधना ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस की भाकियू कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं दूसरी ओर हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगने से यात्री खासा परेशान रहे।
विज्ञापन

3 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई और हाईवे जाम कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद ही किसानों ने जाम खुलवाया। मेरठ करनाल हाईवे पर दबथवा में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जाम लगाया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

 

4 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
गन्ना बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दौराला थाने के सामने हाईवे पर दोनों ओर धरे डालकर जाम लगा दिया पुलिस ने भाकियू पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और धरने पर बैठ गए। जाम लगने के दौरान सीओ दौराला एसडीएम सरधना किसानों को समझाने के लिए पहुंचे जहां भाकियू कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। वहीं हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान। परतापुर के मोहद्दीनपुर शुगर मिल के सामने लगाया जाम

 
विज्ञापन

5 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी नहीं होने से नाराज भाकियू के बैनर तले किसानों ने सहारनपुर जनपद में छह जगहों पर प्रदर्शन किया। फतेहपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरियाणा हाईवे, छूटमलपुर में देहरादून-सहारनपुर हाईवे आदि को किसानों ने कई जगहों पर जाम किया। किसानों ने हाईवे जाम करने के साथ कई जगहों पर गन्ने की होली भी जलाई। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। हाईवे जाम होने की वजह से जाम से आमजन बेहाल रहा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
जनपद के बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटाचांद में किसानों ने भाकियू के बैनर तले सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छुटमलपुर में भाकियू नेताओं ने फतेहपुर-देहरादून हाईवे को जाम किया। जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरसावा में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 को शाहजहांपुर में जाम कर दिया और गन्ने और पत्तियों की होली जलाई और सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
farmer - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा-यूपी बॉर्डर से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थित बनी रही। सहारनपुर-विकासनगर हाईवे को बेहट-शाकुंभरी क्षेत्र के कासमपुर तिराहे पर किसानों ने जाम लगा दिया। 

करीब डेढ़ घंटे के जाम से हाईवे पर दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर को सौंपा गया। रामपुरमनिहारन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे को करीब आधे घंटे तक जाम किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें