मेरठ के भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मैच में यूपी और रेलवे के बीच कांटे की टक्कर जारी है। मैच के दूसरे दिन मंगलवार को रेलवे ने पहली पारी में 253 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में यूपी की टीम ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रेलवे की घातक गेंदबाजी के आगे यूपी की टीम 175 रन के स्कोर पर सिमट गई। यूपी के सलामी बल्लेबाज अलामस शौकत 92 रन बनाकर नाबाद लौटे।