सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और अब इसका विरोध भी होना शुरू हो गया है। यह मामला समय रहते नहीं निपटाया गया तो तनाव पैदा कर सकता है। दरअसल, मामला यह है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन में मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुलाया। इसके बाद जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इस दौरान किसी ने जावेद का थूकते हुए वीडियो बना लिया।