उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर से नकली व अवैध तेल का खेल उजागर हुआ है। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुशहाल नगर स्थित एक नकली पेट्रोल डीजल के गोदाम से आग की भीषण लपटें उठनें लगीं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से गोदाम मालिक झुलस गया, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।