दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रांतिधरा पर किसान महापंचायत में यूपी के लिए अपना एजेंडा भी बता दिया। उन्होंने किसान महापंचायत में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की खामियां गिनाने के साथ किसान आंदोलनकारियों को देशभक्त बताया। किसानों की फसलों के उचित मूल्य, गेहूं, धान और गन्ना खरीद केंद्रों पर भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। यूपी में पंचायत चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में छह साल में बहुत कुछ सुधारा जा सकता है तो यूपी में भी ऐसा होना असंभव नहीं है।