फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटने लगे हौसला तो बस याद रखना, बिना मेहनत के हासिल तख्तो-ताज नहीं होते, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Wed, 29 May 2019 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुरू हुई सेना भर्ती में हजारों युवक दौड़ से बाहर हो गए। कुछ अभ्यर्थी पहले ही चक्कर में हांफ गए। बेरोजगारी के आलम में नौकरी का मौका यदि हाथ से निकल जाए तो यकीनन दिल टूटता है। फेल अभ्यर्थियों की इस बार भले ही आस टूट गई हो लेकिन हौसला अब भी बरकरार है। कई अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू भी छलके उठे लेकिन गिरकर फिर से उठने और सफल होने की उम्मीद लिए अभ्यर्थी घर वापस लौट गए। भर्ती के मैदान से हम आपको दिखा रहे हैं युवाओं कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी भावुक हो उठेंगे: - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शुरू हुई सेना भर्ती में पहले दिन मुरादाबाद का फिजिकल परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने दम लगाकर दौड़ लगाई। भर्ती में पहुंचे युवाओं में जोश दिखा, लेकिन दौड़ में ही हजारों युवक बाहर हो गए। सैंकड़ों की संख्या में ही युवकों का चयन हो पाया। जो अभ्यर्थी बाहर हुए उनकी आस टूट गई। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जेवी कॉलेज के मैदान में चार चक्कर लगाने के बाद दौड़ पास करने की दहलीज पर आकर कई अभ्यर्थी फेल हो गए। कई अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने सेना के जवानों से पास करने की भी गुहार लगाई। 

4 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
फेल हुए अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने दूसरी भर्ती में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और बाहर निकाल दिया। वहीं फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। मुरादाबाद से सेना भर्ती में आए अभ्यर्थी अभिषेक, दानिश, राजेश आदि ने बताया कि तीन सौ के करीब युवाओं को एक बार में दौड़ा रहे थे। भर्ती में उनका चयन नहीं होने से आस टूट गई। गर्मी अधिक होने के कारण परेशानी हुई। 
विज्ञापन

5 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी सेना भर्ती में दौड़ के ट्रैक पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों ने बाहर निकलकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। गर्मी के कारण मुरादाबाद के तीन अभ्यर्थी मैदान पर ही बेहोश होकर गिर गए। सेना के जवानों ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन

6 of 9
सेना भर्ती के लिए एंट्री करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह को भी जनता वैदिक इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों की लाइन लग गई। दौड़ में फेल होने के बाद अभ्यर्थियों को बावली रोड की तरफ से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

7 of 9
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती में पहले दिन मुरादाबाद के युवा जोश से लबरेज दिखे। अभ्यर्थी तिरंगा, शहीद भगत सिंह व सुखदेव की टी-शर्ट पहनकर मैदान पर दौड़े।

8 of 9
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
अपनी बारी का इंतजार कर रहे अन्य अभ्यर्थी दौड़ने वाले युवाओं का हौसला बढ़ा रहे थे और बीच-बीच में भारत माता की जय बोल रहे थे। सेना भर्ती में लगे आर्मी अफसर भी उनका हौसला बढ़ाते रहे।

 
विज्ञापन

9 of 9
शामली रेलवे स्टेशन पर सेना भर्ती रैली से वापस लौटते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
जाहिर है सेना भर्ती रैली में फेल हुए युवा अभ्यर्थी निराश होकर जरूर लौटे हैं लेकिन कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, युवा अभ्यर्थियों की उम्मीदें जरूर टूटी हैं लेकिन हौसला बरकरार है और हौसला हो तो मंजिलें खुद ही आसान हो जाती हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें