फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग

Tue, 17 Oct 2023 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के लोहिया नगर में मंगलवार को एक मकान में तेज धमाके के साथ कई बार ब्लास्ट हुए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक लोग कांप उठे।

उधर, मलबे में दबे मजदूर करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे आईजी, डीएम और एसएसपी समेत प्रशासन की टीम ने राहत बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। इनमें पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुबह लगभग सात बजे तेज धमाके के साथ यह बिल्डिंग धराशायी हो गई। धमाका इतना भयावह था कि आसपास की कई बिल्डिंगों में दरारें आ गईं। वहीं, निकट स्थित एक दूसरी बिल्डिंग की पहली मंजिल की छत भी गिर गई। 
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि जिस मकान में फैक्टरी संचालित थी, उसके पास ही सत्यकाम स्कूल है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूर-दराजों के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए।

4 of 9
फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला
एटीएस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। एटीएस की टीम की प्रथम दृष्टया जांच में मौके से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि हुई है। एटीएस ने मौके से मिली सामग्री को बच्चों की बंदूक में लगने वाली मिसाइल माना है। 
विज्ञापन

5 of 9
जिंदा तड़पते रहे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
उधर, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने चल रही फैक्टरी की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम कई घंटों तक राहत बचाब कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
डीएम दीपक मीणा का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि रिहायशी इलाके में यह फैक्टरी पिछले आठ माह से चल रही थी। 
विज्ञापन

7 of 9
हादसा - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के अनुसार, नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय गुप्ता का लोहिया नगर में दो मंजिला भवन है। बताया जाता है कि संजय गुप्ता ने भवन का ग्राउंड फ्लोर आलोक रस्तोगी को किराए पर दिया हुआ था, जिसमें वह साबुन फैक्टरी चला रहा था। कुछ दिन पहले ही भवन का फर्स्ट फ्लोर जागृति विहार निवासी गौरव भाटिया ने प्लास्टिक पार्ट की फैक्टरी लगाने के लिए किराए पर लिया था। 

8 of 9
मौक पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
उधर, घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घटना की जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि हापुड़ के धौलाना में भी भीषण विस्फोट हुआ था, वहां पर भी ऐसी ही विस्फोटक सामग्री मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें