फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में विस्फोट: साबुन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत, छह घायल, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग

Tue, 17 Oct 2023 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में आज सुबह लोहियानगर स्थित एक मकान में चल रही साबुन फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके से चार किमी तक के दायरे में लोगों के मकान हिल गए। आसपास के तीन मकान भी धराशायी हुए हैं। वहीं कई मकानों के शीशे टूट गए। फैक्टरी क्षेत्र में स्थित सत्यकाम स्कूल के नजदीक चल रही थी। गनीमत रही कि स्कूल का समय नहीं था और बच्चे स्कूल में नहीं थे। वहीं जांच में सामने आया कि फैक्टरी बिना अनुमति चल रही थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेस्क्यू के दौरान भी कई धमाके हुए। आगे देखें कितना भीषण था यह विस्फोट। 
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
लोहियानगर में मंगलवार सुबह लोग जोरदार धमाके के साथ जागे। यहां एक मकान में संचालित साबुन फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि जिस दो मंजिला मकान में फैक्टरी चल रही थी, उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हादसा - फोटो : Amar Ujala
घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीएम व मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम दीपक मीणा के अनुसार पटाखा फैक्टरी जैसी बात सामने नहीं आई है मौके से काफी मात्रा में साबुन बिखरा मिला है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो मौके पर पटाखे भी बिखरे मिले हैं। इससे यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि मकान के भीतर कहीं साबुन बनाने की आड़ में अवैध पटाखे तो नहीं बनाए जा रहे थे।

4 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान की एक मंजिल पर साबुन बनाया जा रहा था तो वहीं एक मंजिल पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। उनका कहना है कि मकान के सबसे निचले हिस्से में एक व्यक्ति का परिवार भी रहता था। उसे किसी ने बाहर जाते हुए भी नहीं देखा और इस परिवार को कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन

5 of 8
मौक पर पहुंची एनडीआरएफ - फोटो : Amar Ujala
मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आस पास के मकान धमाके से हिल गए।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है। जिस मकान में फैक्टरी संचालित थी, सत्यकाम स्कूल के पास ही है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूरदराज तक के मकान भी हिल गए।
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
राहत-बचाव कार्य के लिए गाजियाबाद से एनडीआरएफ को भी मौक पर बुलाया गया है। बताया गया कि पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी थी कि इस दौरान भी एक के बाद एक दो धमाके हुए जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे जेसीबी चालकों ने डर के कारण बचाव कार्य करने से इनकार कर दिया। वहीं गाजियाबाद की एनडीआरएफ टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

डीएम दीपक मीणा का कहना है कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक सामने आया है कि साबुन बनाने की फैक्टरी में केमिकल में अथवा गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जांच कराई जा रही है। वहीं मौके पर आईजी नचिकेता झा और ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर भी पहुंचे हैं। धमाके से सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के सभी मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरातफरी मची है। गंभीर रूप से झुलसे कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें