फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के इन गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें यमुना नदी की Exclusive तस्वीरें

Sat, 28 Jul 2018 10:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है। इससे पश्चिमी यूपी के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। देखिए यमुना नदी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यमुना खतरे के निशान के आसपास बह रही है। इस कारण यमुना के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से किसान यमुना किनारे स्थित खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के अनुसार आज सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से करीब 1 लाख 31 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना नदी के ऊपर बने पुल के सभी पाट भरकर चल रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा चुका है, लेकिन उसकी मात्रा कम थी।

4 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी में पहले से ही पानी कम था जिसके कारण सारा पानी नदी में समा गया था। अब हालात बदल गए हैं। मैदानी क्षेत्रों में भी लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी में पहले ही पानी से लबालब है। ऐसे में छोड़े गये पानी के कारण नदी में उफान आ गया है। इससे तटवर्ती गांवों में खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
यमुना तट से लगे चोरी मंडी, हैदरपुर, झरौली शाहजहांपुर, हुसैनपुर, घंघोड़, कुतुबपुर, अपलाना, ढिक्का कलां, ढिक्का टपरी, मंधोर, समसपुर, टाबर आदि के ग्रामीण खौफजदा हैं कि यदि यमुना नदी में रात में पानी आया तो उनकी हालत क्या होगी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यदि पहाड़ों पर बारिश रुक जाती है तो यमुना में बह रहे पानी से कोई खतरा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
एसओ सरसावा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के तटवर्ती गांवों के प्रधानों को सतर्क कर दिया है कि किसी भी तरह की विषम परिस्थिति पैदा होने पर तत्काल पुलिस को उसकी जानकारी दी जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें