फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल की आलीशान कोठी से मिले जखीरे की EXCLUSIVE तस्वीरें, इन्हें देख आंखें खुली रह जाएगी

Tue, 02 May 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, मेरठ, कपिल कुमार
विज्ञापन
1 of 12
रिटायर्ड कर्नल की से विदेशी हथियार बरामद
मेरठ में ‌रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार की कोठी में शनिवार की रात को हथियारों का जखीरा मिला था। डीआरआई की टीम ने जब छापा मारा तो उसे भी अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी बरामदगी हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 12
रिटायर्ड कर्नल की कोठी से कारतूस बरामद
एक से बढ़कर एक हथियार और कारतूसों की संख्या ने टीम के होश उड़ा दिए थे। कोठी के कोने-कोने में जैसे-जैसे सर्च अभियान बढ़ा, बरामदगी के माल में इजाफा होता रहा। 
विज्ञापन

3 of 12
वन्य जीवों की खाल बरामद
वहीं एक तरफ मारे गए वन्य जीवों की खाल, हड्डी, दांत और ट्रॉफी मिली तो दूसरी ओर अवैध असलहा की बड़ी कहानी थी। हथियारों को भरने के लिए बड़े छह बैग और कारतूसों को ले जाने के लिए 48 पैकेट की जरूरत पड़ी।  

4 of 12
वन्य जीवों की खाल बारे में जानकारी देते अधिकारी
करीब 16 घंटे चली कार्रवाई में डीआरआई, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। 50 से अधिक लोगों ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन

5 of 12
रिटायर्ड कर्नल के घर से जखीरा बरामद
सर्च अभियान में रिटायर्ड कर्नल की कोठी के अंदर को जो नजारा था वह हैरत में डालने वाला है। तीन मंजिला मकान में टीम को दूसरी मंजिल पर प्रशांत विश्नोई के कमरे से अवैध हथियार और कारतूस मिले। 
विज्ञापन

6 of 12
रिटायर्ड कर्नल के यहां अधिक मात्रा में मिले हथियार
बता दें कि अवैध हथियार में छोटे से लेकर बड़े हथियार शामिल हैं। इनमें 15 राइफल हैं। फ्रिजर में 45 पैकेट मांस के मिले। यह 117.50 किलो के थे।    
विज्ञापन

7 of 12
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार मायूस
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर से विदेशी हथियार, दो लाख कारतूस व वन्य जीवों की खाल मिलने के बाद खाकी खामोश हो गई है। 

8 of 12
रिटायर्ड कर्नल की कोठी में मिला जखीरा
अवैध हथियारों और कारतूसों का जखीरा पुलिस की नाक के नीचे पकड़ा गया और पुलिस अफसर 24 घंटे बीतने पर जांच करने तक नहीं पहुंचे। पूरा मामला डीआरआई टीम पर छोड़ दिया। 

9 of 12
रिटायर्ड कर्नल की आलीशान कोठी पर छापा
महिला थाने के सामने 36/4 सिविल लाइंस में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा प्रशांत विश्नोई राष्ट्रीय शूटर है। 

10 of 12
रिटायर्ड कर्नल की कोठी में मिला जखीरा
दिल्ली से पहुंची डीआरआई की 15 सदस्य टीम ने गोपनीय ढंग से रिटायर्ड कर्नल की कोठी पर पहुंची और पूरे मामले में यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह को मामले की जानकारी दी।

11 of 12
रिटायर्ड कर्नल की कोठी में मिला जखीरा
इसके बाद लखनऊ से एसएसपी मेरठ को छापेमारी की बात कहकर फोर्स उपलब्ध कराई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई छापेमारी देररात्रि चार बजे तक चली। छापेमारी में जैसे जैसे समय बढ़ता गया डीआरआई, सेंट्रल एक्ससाइज, वन विभाग और पुलिस अफसरों के होश उड़ते गये।
विज्ञापन

12 of 12
रिटायर्ड कर्नल के घर से हिरन का सिर बरामद
विदेशी हथियारों और लाखों की संख्या में कारटेज बरामद किये गये। इंस्पेक्टर सिविल लाइन और सीओ सिविल लाइन के अलावा कोई भी बड़ा अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। यहां तक कि रविवार को दूसरे दिन भी पुलिस अफसरों ने जांच के लिए जाना उचित नहीं समझा। खुफिया तंत्र के साथ पुलिस भी खामोश है। जांच के लिए जाना तो दूसरे विदेशी हथियार मिलने के बाद अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें