फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के जांबाज अफसरों ने किए 2 इनामी ढेर, कई घायल, देखिए- मुठभेड़ की Live तस्वीरें

Wed, 19 Sep 2018 02:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में पुलिस अफसरों पर भले ही ये सवाल उठ रहे हों की यूपी में वाह-वाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। क्योंकि इसके लिए हमारे में पास तीन दिन में तीन उदाहरण है। योगी के जांबाज अफसरों ने जहां मुजफ्फरनगर में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया तो वहीं शामली जिले में मंगलवार की देर रात को पुलिस ने बदमाश गोली मारी। वहीं एक बदमाश को मेरठ पुलिस ने भी गोली मारकर घायल कर दिया। शामली पुलिस ने दो और मेरठ पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। देखिए- मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को मौके से बाइक, तमंचा और एक ब्रीफकेस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

3 of 9
मुठभेड़ सथल पर बदमाशों की तलाश करती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
थाना भवन क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल में मंगलवार रात 9  बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है। एक बदमाश व एक सिपाही गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, तीन बदमाश खेतों में छिप गए, जिन्हें गिरफ्तारी को देर रात तक कांबिंग चलती रही। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार थानाभवन अस्पताल में घायल बदमाश से पूछताछ करने पहुंचे।

4 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास 10 रुपये लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस बरामद हुआ है।  आशंका है कि बदमाश यह रकम किसी से लूटकर लाए थे। बदमाशों से दिल्ली व हरियाणा नंबर की दो बाइक, तमंचे और कारतूस के अलावा खोके भी बरामद हुए। घायल बदमाश दभेड़ी- बुढ़ाना निवासी इरफान व दूसरा बदमाश सहारनपुर का शहजाद बताया है।
विज्ञापन

5 of 9
मुठभेड़ में घायल सिपाही व बदमाशों से बरामद हुआ नोटों से भरा ब्रीफकेस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में पुलिया के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। इस पर थानाभवन थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पीछ करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे टांग में गोली लगने पर एक बदमाश गिर पड़ा। जबकि उसके तीन साथी खेत में छिप गए, जिनकी तलाश में देररात तक कांबिंग हुई। इस दौरान घायल बदमाश और सिपाही को पुलिस ने थानाभवन सीएचसी पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ थानाभवन अरविंद सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुंडाली में मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल 
मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में समयपुर गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश मुंडाली थानाक्षेत्र का शातिर लुटेरा है जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम था। उस पर हापुड़ और मुंडाली में 15 मामले दर्ज हैं।

8 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार मंगलवार रात एसओ मुंडाली रितेश कुमार ने सूचना पर समयपुर के रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी समयपुर के जंगल की ओर भागे। जवाबी फायरिंग में एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान शाहनूर उर्फ इमरान निवासी जिसौरा थाना मुंडाली के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि शाहनूर पर 15 में से 13 मुकदमे मुंडाली थाने के हैं। उसने हापुड़ के बाबूगढ़ में भी लूटपाट की थी। उस पर जान लेवा हमले और 25 आर्म्स एक्ट के भी केस दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि शाहनूर लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर लूटपाट कर चुका है। पुलिस ने देर रात समर गार्डन में भी दबिश दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें