भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से प्रियंका की मुलाकात
- फोटो : ANI
मैंने तो किसी से मिलने से मना नहीं किया : चंद्रशेखर
प्रियंका से सात मिनट की मुलाकात में क्या बात हुई, इस पर चंद्रशेखर ने अमर उजाला को बताया। बकौल चंद्रशेखर, उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि आप राजनीतिक रूप से आए हैं, तो मुझसे बात करने का कोई फायदा नहीं है। इस पर प्रियंका ने कहा कि तुम सरकार के खिलाफ लड़ रहे हो, मानवता के नाते मिलने आए हैं।