फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ों की रंजिश में ली मासूम की जान: मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपियों ने बच्ची के सीने में दाग दी गोली

Mon, 02 Dec 2024 07:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे सरधना में एक आठ वर्ष की बच्ची की हत्या कर दी गई। वजह थी बड़ों के बीच का आपसी संघर्ष। आरोपियों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने के साथ ही आठ वर्ष की मासूम के सीने भी गोली दाग दी।
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची का फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में आठ वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां कालंद गांव में सोशल मीडिया पर सोशेबाजी और रंजिश में रविवार शाम डेयरी संचालक तहसीन की आठ वर्षीय पुत्री आफिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आफिया के भाई साहिल का कुछ देर पहले ही गांव में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साहिल की हत्या करने के इरादे से तमंचे और धारदार हथियार से उसके घर पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग की। 

यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव वोटों के लुटेरे; चंद्रशेखर-ओवैसी के बारे में कही ऐसी बात...
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस को जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव कालंद निवासी तहसीन ने बताया कि रविवार शाम उसका बेटा साहिल एक दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में गांव के ही मशरूफ, कैफ, सोहराब और कामरान के साथ उसकी कहासुनी हो गई। तब ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने कब्जे में ली आरोपियों की थार, आरोपी फरार हैं। - फोटो : अमर उजाला
साहिल अपने घर आ गया। कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष तमंचे व धारदार हथियार लेकर आ धमका और तहसीन के घर पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग में एक गोली आफिया के सीने में लगी। परिजन आफिया को लेकर सरधना सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

4 of 5
आफिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आरोपियों की थार गाड़ी भी कब्जे में ले ली। पिता तहसीन ने मशरूफ, कैफ, सोहराब व कामरान और 5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें