फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसे में एक ही परिवार की आठ जिंदगियां खत्म, चीख-पुकार से गूंज उठा अस्पताल, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Jul 2019 11:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 8
अस्पताल में मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला
किसी को क्या पता था कि इस परिवार के लिए गुरुवार का दिन काल बनकर आएगा। यहां दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की आठ जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 8
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह हादसा सहारनपुर जनपद के देवबंद में गुरुवार को हुआ। वहीं एचसी में शाम तक चीख पुकार मची रही। घायलों की सलामती की लोग दुआ करते रहे।
विज्ञापन

3 of 8
दुर्घटना में घायल लोग व क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह हाईवे पर हुआ हादसा तेज गति के कारण हुआ है। छोटा हाथी में सवार उक्त परिवार के 19 लोग रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।

4 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने ऐसी टक्कर मारी कि आठ जिंदगियां असमय ही काल के गाल में समा गईं। एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत से मेघराजपुर गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

5 of 8
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की चीख पुकार से गूंज उठी सीएचसी
हादसे के घायलों को जैसे ही उपचार के लिए सीएचसी लाया गया तो अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मृतकों के परिजन भी रोते बिखलते अस्पताल पहुंचे। घायलों की कराह और परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल गूंज उठा। अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि हर कोई मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगा था।
विज्ञापन

6 of 8
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
सड़क दुघर्टना के छोटा हाथी सवार घायल 
सुशील (28) पुत्र पलटूराम
पप्पू उर्फ राजेश (45) पुत्र पलटूराम
ममता (30) पत्नी धर्मवीर
लक्ष्य (3) पुत्र संजय
सोनिया (25) पत्नी संजय
लक्ष्मी (2) पुत्री संजय
अतरकली (55) पत्नी पूरनचंद
सुमित (01) पुत्र ओसेराम
सुशीला (35) पत्नी अश्वनी
सरोज (55) पत्नी पलटूराम
सुशीला (45) पत्नी गोपाल (सभी घायल गांव मेघराजपुर, देवबंद)

- स्विफ्ट कार सवार घायल
मनोज पुत्र आलोक
निधि पत्नी मनीष
सलोनी पुत्री आलोक 
अंकित अग्रवाल (सभी घायल गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन

7 of 8
गांव में पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेघराजपुर के एससी बाहुल्य गांव होने के कारण प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि समय-समय पर डग्गामार वाहनों के चलने पर रोक लगाई जाती है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी वाहन डग्गामारी में चल रहा है उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें