फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजर रिलीज: तापसी और पेडनेकर ने 'सांड की आंख' पर लगाया निशाना, शूटर दादी ने कही ये खास बात

Fri, 12 Jul 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के गांव जौहड़ी की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध निशानेबाज शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बॉयोपिक का टीजर जारी किया है। इसमें दोनों को निशानेबाजी सीखते दिखाया गया है। इसके अलावा परिवार के भी कई दृश्य दर्शाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग 11 फरवरी से जौहड़ी गांव में ही शुरू हुई थी। महाराष्ट्र के पुणे में फिल्म के आखिरी दृश्य फिल्माए गए। शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के सुमित राठी ने बताया कि टीजर गुरुवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय भूमि पेडनेकर और प्रकाशी तोमर का अभिनय तापसी पन्नू ने किया है। टीजर में दोनों दादी को शूटिंग का प्रशिक्षण लेते और प्रतियोगिता में निशाना साधते दिखाया है। परिवार और समाज के संघर्ष के बीच दोनों शूटर दादी बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनीं। फिल्म दीपावली पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

4 of 5
फिल्म 'सांड की आंख' का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में दिखाया गया जीवन संघर्ष
फिल्म में मुजफ्फरनगर के मखमूलपुर गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर और खरड़ गांव की रहने वाली प्रकाशी तोमर के जीवन संघर्ष को दिखाया गया है। दोनों का विवाह बागपत के जौहड़ी गांव के परिवार में हुआ था। दोनों ने पोती को शूटिंग रेंज पर ले जाते हुए निशानेबाजी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटर दादी चंद्रो तोमर के साथ तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला
शूटर दादी ने देखा टीजर
शूटर दादी चंद्रो तोमर ने फिल्म का टीजर देखा। उन्होंने कहा कि अच्छा लगा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। जो मेहनत फिल्म वालों ने की, उसके नतीजे आने लगे हैं। प्रकाशी तोमर ने भी टीजर की सराहना की। सोशल मीडिया पर भी टीजर की चर्चा हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें