फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Fitr: बेबस दिखा पुलिस-प्रशासन, मेरठ में सख्ती के बावजूद सड़क पर हुई ईद की नमाज

Thu, 11 Apr 2024 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था लेकिन जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

2 of 5
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह के बाहर लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगाई तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेरठ में एक तरफ लोग सड़क पर नमाज अदा करते रहे तो वहीं प्रशासन बेबस नजर आया। हालांकि सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए थे।

4 of 5
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
वहीं शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश के हालात पर सवाल उठाए तो वहीं अमर और चैन की दुआ कराई, मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर चुनाव में वोट करने की भी अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करना चाहिए, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने।

फिलीस्तीन में मुसलमान के साथ अन्याय हो रहा है जब के दूसरे देश अन्याय करने वाले देशों के साथ खड़े हैं और फलस्तीन के मुसलमान के साथ नहीं खड़े हैं। इसलिए मुसलमान हूं एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हो जाइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें