फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों में अदा की गई नमाज, मेरठ में तैनात हैं 1800 जवान, तस्वीरें

Sat, 01 Aug 2020 10:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
घरों में अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
दो दिन के लॉकडाउन और बकरीद को लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर शहरों में ईद-उल-अजहा पर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। वहीं मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 9
ईदगाह पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में शनिवार को ईदगाह पर पुलिस सतर्क रही। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पहुंचे। इस दौरान सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। वहीं ईदगाह के गेट पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 9
मुजफ्फरनगर में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में लोगों ने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की। ईदगाह पर ताला लगा रहा। ईदगाह और उसके आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। लॉकडाउन के चलते बकरीद पर शहर में पूरी तरह नाकेबंदी और पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

4 of 9
बिजनौर में ईदगाह पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
उधर, बिजनौर जनपद में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों में सिर्फ इमाम ने ही नमाज अदा की। बताया गया कि ईदगाह सूने रहे और घरों में ही कुर्बानी की जा रही। शहर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं ईद के मौके पर अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। फोन करने के बाद भी निगम का कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि कटौती क्यों हो रही है? 
विज्ञापन

5 of 9
सुबह के समय लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में भी लोगों ने घरों में ही ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। हालांकि कुर्बानी के लिए पशु खरीदने वालों की भीड़ रही। इसके अलावा बागपत जिले में भी घरों में नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

6 of 9
लॉकडाउन के दौरान हापुर अड्डे पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
बकरीद पर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ और पीएसी तैनात रहेगी। शहर को पांच जोन व 15 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और सीओ तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था पांच अगस्त तक रहेगी।
विज्ञापन

7 of 9
जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। शहर और देहात में आरएएफ, पीएसी व पुलिसकर्मी समेत 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी, कैंट सर्किल को जोन में बांटा गया है। मोदीपुरम व कंकरखेड़ा क्षेत्र के लिए अलग से जोन बनाया गया है। शहर में हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, लिसाड़ीगेट, कोतवाली, लालकुर्ती, एल ब्लॉक, इस्लामाबाद चौकी, जाकिर कॉलोनी चौकी, तीरगरान, मछेरान, लालकुर्ती समेत 24 स्थान संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। 

8 of 9
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि देहात में सरधना, मुल्हेड़ा, खिवाई, सरूरपुर, रोहटा, परीक्षितगढ़, भावनपुर, अब्दुल्लापुर, किठौर, शाहजहांपुर, खरखौदा, लावड़, इंचौली, मवाना समेत 24 स्थान संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। यहां पुलिस फोर्स का पहरा रहेगा। 
विज्ञापन

9 of 9
ईदगाह के रास्ते पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के चलते सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ व पीएसी रहेगी। पांच अगस्त तक सुरक्षा का पूरा प्लान लागू रहेगा। लॉकडाउन व कोरोना को लेकर शासन के जो निर्देश हैं, उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें