पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ईद का त्योहार घरों में रहकर शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में पांच सौ साल में पहली बार ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। वहीं मुजफ्फरनगर में पाबंदी के बावजूद सामूहिक नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने हिदायत देकर घर भेजा। पुलिस इन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आगे जानें वेस्ट में कहां कैसा रहा लाॅकडाउन के बीच ईद का माहौल :-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
लाॅकडाउन के बीच ईद
- फोटो : amar ujala
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सहारनपुर जनपद के बेहट में 500 साल में पहली बार ईद की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा की और इंसानियत की सलामती एवं वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ की।
विज्ञापन
3 of 8
लाॅकडाउन के बीच ईद
- फोटो : amar ujala
सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाया गया। बेहट ईदगाह की इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अहमद काजमी एडवोकेट ने बताया कि बेहट कस्बे का इतिहास करीब 500 साल पुराना है और पहली बार ऐसा हुआ है कि बेहट कस्बे की ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई और ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा। ईदगाह में पुलिस भी तैनात रही।
4 of 8
Eid ul Fitr 2020, Lockdown
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद में घरों में ही नमाज पढ़कर वैश्विक महामारी के खात्मे की दुआ मांगी गई। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते में ईद की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा की
विज्ञापन
5 of 8
बिजनौर में धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
रविवार को बिजनौर जिले में पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। रविवार को जरूरी सामान को छोड़कर बाकी दुकानें नहीं खुलने दीं। सोमवार को ईद पर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया। ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
शामली में तैनात पुलिस बल
- फोटो : amar ujala
शामली शहर में ईद के मौके पर बाजारों में सन्नाटा रहा। मिठाई की दुकान खोली गईं लेकिन ग्राहकों की कमी रही। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। जनपद में सेक्टर जोनल व्यवस्था लागू की गई है। लोग अपने घर पर ही ईद की नमाज अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Eid ul Fitr 2020, Lockdown
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में सोमवार को ईद के मौके पर जहां लाॅकडाउन के पूर्णत पालन को लेकर पुलिस बल अलर्ट है। वहीं जिले के खतौली में कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज अदा करने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर लोगों को नसीहत देकर बाहर निकाला। पुलिस जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।