ईद.उल.फितर का त्योहरार मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर जिलों में भी सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मेरठ में ईदगाह पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यहां ड्रोन कैमरों से नमाज के दौरान निगरानी की गई। वहीं ईदगाह की मस्जिद पर छतों से पुलिसकर्मी दूरबनी की मदद से निगरानी करते नजर आएं
मेरठ समेत सभी जिलों में ईद पर सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सुबह छह बजे से ही ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने हाथ उठाकर अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। आगे तस्वीरों में देखें ईद की नमाज :-
विज्ञापन
2 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
सुबह 6 बजे से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन
3 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
मेरठ की शाही ईदगाह पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अदा की इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
4 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
शहर की अन्य मस्जिदों में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की और दुआ मांगी।
विज्ञापन
5 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
ईद की नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा चाक.चौबंद रही चप्पे.चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। ईदगाह के अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा था। ड्रोन कैमरों से नमाज की निगरानी की गई। जबकि ईदगाह की मस्जिद की छत से पुलिसकर्मी दूरबीन से नजर गड़ाए थे।
विज्ञापन
6 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
मेरठ समेत अन्य जिलों में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। सहारनपुर में ईदगाह पर और मस्जिदों पर लोग नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई
8 of 9
ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा हुई एसएसपी अभिषेक यादव भी मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी।
अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें
मेरठ में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें। आज हमारे अमाल के कारण लोग मुसलमानों से नफरत करने लगे हैं। युवा बाइक स्टंट व शोर शराबा करता हुआ चलता है। कुरान की बात के अपनी जिंदगी में उतार लो, नहीं तो जीवन मे सफल नहीं हो पाओगे।
पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।