पूरे वेस्ट यूपी में सुबह से ही ईद का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शुभ अवसर पर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। ईद के चांद को लेकर शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की अध्यक्षता में ऊंची मस्जिद गुजरीबाजार में रविवार शाम रोजा इफ्तार के बाद चांद कमेटी की बैठक हुई। ईद का चांद साफ नजर आने पर शहर काजी ने एलान किया कि सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शाही ईदगाह दिल्ली रोड पर सुबह 07.45 बजे ईदुल फितर की नमाज हुई।
विज्ञापन
2 of 9
ईदुल फितर की नमाज
वहीं अतिरिक्त शिया समुदाय के मनसबिया रेलवे रोड पर सुबह पौने आठ बजे, नौचंदी बाले मियां ईदगाह पर सवा आठ बजे, ईदगाह लिसाड़ी रोड पर सवा आठ बजे ईद की नमाज पढ़ाई गई। वक्फ बाले मियां के मुतवल्ली मुफ्ती अशरफ ने बताया कि शहर की दो दर्जन से भी अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वहीं रविवार को दिनभर लोग ईद की तैयारी करते रहे। शहर घंटा घर, हापुड़ रोड, गोला कुआं, लिसाड़ी रोड, अहमद नगर, श्याम नगर, मछेरान, ईदगाह चौराहा आदि स्थानों पर खाने के स्टॉलों पर लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
3 of 9
ईदुल फितर की नमाज
उधर, शाही ईदगाह दिल्ली रोड चौराहे पर सड़क के दोनों ओर जिला प्रशासन और सियासी दलों व सामाजिक संगठनों द्वारा रात में ही कैंप लगा दिए गए। जहां ईद की नमाज के बाद सभी को ईद की बधाई दी जाएगी। आज ईद पर संभलकर निकलें। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर मुख्य नमाज और अन्य मस्जिदों में नमाज के चलते सोमवार तड़के पांच बजे से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव के अनुसार डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी।
4 of 9
ईदुल फितर की नमाज
ऐसे जाएंगे वाहन
दिल्ली से आने वाले वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रूड़की की ओर जाना है परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए मोदीपुरम के रास्ते से जाएंगे। वापसी में आने वाले वाहन भी इसी रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
ईदुल फितर की नमाज
दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें, जिन्हें भैंसाली बस अड्डे पर पहुंचना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे, रजबन पेट्रोल पंप, औघड़नाथ मंदिर, वेस्ट एंड रोड, गुरु तेग बहादुर रोड से सदर थाना होते हुए भैंसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
विज्ञापन
6 of 9
ईदुल फितर की नमाज
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड से गढ़ रोड पर जाने दिया जायेगा। हापुड़ की तरफ जाना है उसे तेजगढ़ी चौराहे से भेजा जायेगा।
विज्ञापन
7 of 9
ईदुल फितर की नमाज
दिल्ली चुंगी शारदा रोड, ब्रहमपुरी चौराहे से भूमिया पुल, हापुड़ की तरफ वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। हापुड़ रोड से आने वाले वाहन एल ब्लॉक शास्त्रीनगर हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए जायेंगे। हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक की तरफ भी कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे जा सकेंगे।
8 of 9
ईदुल फितर की नमाज
बागपत अड्डा फुटबाल चौक से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौपला, सर्किट हाउस, की तरफ डायवर्ट रहेगा।
ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से वाहनों को अम्बेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जायेगा। घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर, तथा केसरगंज की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार जैन नगर तिराहे से रेलवे रोड चौराहा व ईदगाह की प्रतिबंधित रहेंगे। जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्कि ट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे तक आयेंगी। तथा इसी मार्ग से वापस जायेंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें