फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Jul 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों ने आंदोलन की राह पकड़ते हुए बृहस्पतिवार को कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। मानव शृंखला बनाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय के सामने करीब आधा घंटा तक सड़क जाम की। शुक्रवार को भी शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

2 of 6
शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम
धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 966 शिक्षा मित्र करीब 17 वर्षों से कार्यरत हैं। वर्ष 2014 में इन शिक्षा मित्रों को दूरस्थ बीटीसी कराकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करा दिया गया। लेकिन इसके बाद 12 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट इलाहाबाद ने इन शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम
इसके बाद शिक्षा मित्रों ने संगठन ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। लेकिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के निर्णय को बहाल कर दिया।

4 of 6
शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद शिक्षा मित्रों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्र इन दिनों आंदोलन की राह पर हैं। संचालन महामंत्री संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात
शिक्षा मित्रों ने कमिश्नरी पार्क में धरना देते हुए सरकार पर उचित पैरवी न करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा। मंडलायुक्त कार्यालय के सामने शिक्षा मित्रों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर पहुंचे एडीएम सिटी मुकेश चंद्र ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात
जिसमें शिक्षा मित्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अपील की है कि संसद में संशोधित विधेयक लाकर एनसीटीई में संशोधन कराया जाए। जो शिक्षा मित्र आरटीई एक्ट 2009 से पूर्व कार्यरत हैं, उन्हें बिना टीईटी के समायोजन किया जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें