विजयदशमी पर मेरठ शहर में 10 स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन हुआ। यहां श्रीराम ने अग्नि बाण से रावण का अंत किया। दिल्ली रोड, सदर भैसाली ग्राउंड, रजबन, सूरजकुंड, जेलचुंगी, प्रह्लादनगर में भव्य लीला मंचन हुआ।
इनके अलावा तोपखाना, कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा, शास्त्रीनगर में दशहरा मेला और पुतला दहन किया गया। रामलीला समितियों ने भ्रष्टाचार, अपराध, रोग, मोह, गंदगी, लालच, अन्याय, आतंकवाद, महिला उत्पीड़न, अत्याचार जैसी दस बुराइयों का प्रतीक रावण को मानकर पुतला दहन किया गया।