फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की पिटाई मामला: पुलिस की केस डायरी कोर्ट में खोलेगी कई पोल,जांच पर उठ सकते हैं सवाल  

Sat, 27 Oct 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
होटल ब्लैक पेपर प्रकरण से जुड़ी पुलिस की केस डायरी शनिवार को कई पोल खोलेगी। केस डायरी को लेकर पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ सकते हैं। पुलिस ने जितनी जल्दी होटल मालिक भाजपा पार्षद पर दोनों मुकदमे दर्ज कर डकैती की धारा लगाई, अब उतनी ही जल्दी उसको हटाकर कोर्ट में अपील कर दी। सवाल उठता है कि अब पुलिस दोनों मुकदमे में एफआर लगाएगी या चार्जशीट। इसको लेकर आज पुलिस केस डायरी कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन

दरोगा की भी खुली पोल

2 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
होटल में दरोगा सुखपाल पंवार और महिला वकील से मारपीट हुई थी। दोनों ने होटल मालिक के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए। दोनों मुकदमों में डकैती की धारा भी लगाई है। होटल मालिक के पक्ष में भाजपा और व्यापारी आए। होटल में अराजकता की वीडियो वायरल हुई तो दरोगा की भी पोल खुली। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने होटल मालिक पर दरोगा की तरफ से दर्ज मुकदमे में लगी डकैती की धारा फर्जी मानते हुए हटा दी हैं। 

 
विज्ञापन

डकैती की धारा हटाने की अपील

3 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
डकैती की धारा हटाने के लिए सीजेएम अभय प्रकाश नारायण की अदालत में दो दिन पहले विवेचक रविंद्र कुमार ने अर्जी दी थी। बृहस्पतिवार को महिला वकील का बखेड़ा देखकर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में एक प्रार्थना लगाया हैं। इसमें महिला वकील की तरफ से दर्ज मुकदमे से भी डकैती की धारा हटाने के लिए कहा गया। दोनो प्रार्थना पत्र पर शनिवार को सुनवाई होगी। डकैती की धारा लगाने और हटाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।

एफआर लगेगी या चार्जशीट? 

4 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ भाजपा व व्यापारी होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष पंवार के पक्ष में उतरे हैं। जबकि पुलिस इस केस में दरोगा को बचाने में लगी है। वहीं महिला वकील की अमर्यादित वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस बैकपुट पर आ गई। सवाल उठता कि होटल प्रकरण में अब एफआर लगेगी या चार्जशीट। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। वीडियो देखकर पुलिस ने इस प्रकरण की केस डायरी तैयार की है। 

 
विज्ञापन

अधूरी केस डायरी सवालों में घिरी 

5 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा सुखपाल की परतापुर थाने में घटना वाले दिन शाम 8:05 बजे की रवानगी बताई और घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शाम 7:20 बजे दर्शायी है। पुलिस इसको स्पष्ट नहीं कर सकी। पुलिस की आधी अधूरी केस डायरी सवालों के घिरी है। वायरल वीडियों में दरोगा को थप्पड़ मारे गए, जिसमें होटल मालिक को जेल भेजा। सार्वजनिक स्थल में दरोगा कैसे विवेचना कर रहे है। 
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा पिटाई प्रकरण में भाजपा ने अब महिला मोर्चा को भी मैदान में उतार दिया है। दरोगा और महिला वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला मोर्चा एसएसपी से मुलाकात करेगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक को निर्देश दिया है। दरोगा पर कार्रवाई के लिए भाजपा के कई नेता एसएसपी से मांग करने के साथ पार्टी हाईकमान को भी अवगत करा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा का स्थानीय संगठन हर तरह से दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने जिस तरह दरोगा का बचाव किया, वह किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। 
विज्ञापन

सदस्यता बहाली के लिए दी अर्जी  

7 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा पार्षद मामले में महिला अधिवक्ता ने सदस्यता बहाली के लिए जिला बार एसोसिएशन में प्रत्यावेदन दिया है। इसमें कहा कि उसको सुनवाई का अवसर दिया जाए। एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीन कुमार का कहना है कि उन्हें प्रत्यावेदन मिला है। सदस्यता समाप्त करने का निर्णय आम सभा द्वारा लिया गया है। ऐसे में प्रबंध समिति कोई निर्णय नही ले सकती। 
विज्ञापन

होटल मालिक भी तलब किया 

8 of 8
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सीजेएम अभय प्रकाश नारायण की अदालत में पुलिस होटल प्रकरण की केस डायरी पेश करेगी। वहीं होटल मालिक मनीष पंवार को तलब किया गया। डकैती की धारा में शनिवार कोर्ट क्या फैसला सुनाएगी, अब इसका इंतजार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें