फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज : सुहागिनों ने किए सोलह श्रृंगार, पतियों ने खरीदे उपहार, ये है चंद्रदर्शन का शुभ मुहूर्त

Sat, 27 Oct 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सुहाग की लंबी आयु के पर्व करवाचौथ की तैयारी से देर रात बाजार गुलजार रहा। महिलाओं ने देर रात मेंहदी लगवाई। दिनभर साड़ी, चूड़ी, बिंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी में महिलाएं व्यस्त रहीं। वहीं पति अपनी प्यारी पत्नियों के लिए उपहार खरीदते नजर आए। आगे जानें क्या रहेगा पूजा का सही समय :-



 
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की चांदी रही। मेहंदीवालों ने मेहंदी लगाने के लिए तीन गुना फीस ली। मेरठ के सदर चूड़ी बाजार में कांच की चूड़ियां, कंगन खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। कुछ पति के साथ तो कुछ महिलाएं अकेले शॉपिंग करने मेहंदी लगवाने बाजार पहुंची, हाथों व पैरों को मेहंदी व टैटू से सजवाया। उम्रदराज युगलों के साथ ही नवयुगल दंपतियों में पहले करवाचौथ पर खासा उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शहर में सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर, बांबे बाजार, बेगमपुल, लालकुर्ती, शारदा रोड से लेकर साकेत व अन्य छोटे बाजारों, शॉपिंग मॉल्स में महिलाओं की भीड़ रही। पूजा के लिए करवा माता का कैलेंडर, करवा, दीपक और कथा की किताब खरीदी की गईं। 

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कॉस्मेटिक्स, मंगलसूत्र, पायल, कंगन, बिछिए, मेहंदी की कोन व सिंगार सामग्री खरीदने के लिए भी महिलाओं की भीड़ रही। पूजा की सामान्य थाली की जगह डिजायनर थाली की मांग अधिक रही। पार्लर में महिलाओं ने प्रीब्राइड कोर्स कराया। शहर में कई स्थानों पर मेहंदी समारोह हुआ। 


 
विज्ञापन

पतियों ने खरीदे उपहार

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस बार वीकेंड पर करवाचौथ है, इसलिए नौकरीपेशा लोग खासे उत्साहित हैं। ऑफिस की टेंशन के बिना अवकाश के दिन आराम से करवाचौथ मनाएंगे। पत्नी दिनभर पति की लंबी आयु के लिए भूखी-प्यासी रहकर व्रत करेंगी। शाम को करवा माता की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूरा होगा। इसलिए पतियों ने भी पत्नियों के लिए उपहार खरीदे। उपहार में सोने, चांदी के गहने, मंगलसूत्र, पायल, बिछिए, ब्रेसलेट, कंगन, मांगटीका, ईयररिंग्स व अंगूठी ली। होम अप्लायंस, किचन अप्लायंस, गैजेट, मोबाइल भी लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन श्रृंगार और पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त रहती है। शाम को चांद के दर्शन कर अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करेंगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त- 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- शाम 7 बजकर 38 मिनट
चांद को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त-  7 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 19 मिनट तक
चतुर्थी तिथि का आरंभ- 27 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट से

पूरे देश में लगभग इसी समय पर चांद के दर्शन होंगे। व्रत में महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी के साथ करवा माता की पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवाचौथ
सुहागिन महिलाएं करवा माता की कथा सुनकर अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलेंगी। इस बार करवा चौथ पर वर्षो बाद एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं। करवा चौथ पर राजयोग का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बनेंगे। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि वृष में रहेगा और गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर होगी। ज्योतिष गणना के आधार पर कई शुभ संयोग के मेल से इस साल का करवा चौथ सौभाग्यशाली और फलदायी रहने वाला होगा। इस व्रत से पति-पत्नी के बीच में मधुर संबंध बनेगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें