फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Meerut: दोहरे हत्याकांड के बाद पांच थाने पार कर स्कूटी से साकेत पहुंचे बदमाश, CCTV मैं हुए कैद

Wed, 31 Aug 2022 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर संदीप की पत्नी शिखा और बेटे रुकांश की हत्या के बाद दो बदमाश स्कूटी पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। ये दोनाें हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली, गंगानगर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र पार कर साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस, फॉरेंसिक जांच के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एक टीम ने जलीलपुर में पीएनबी शाखा में भी पूछताछ की। पुलिस व परिवार का शक करीबियों पर ही है।

बता दें कि बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या कर शव अलग-अलग कमरों में बेड में बंद कर दिए गए थे। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वहीं पुलिस के अनुसार केस के खुलासे के लिए सभी टीमें अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम को डबल मर्डर से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस केस के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। एक टीम की रिपोर्ट के अनुसार दोहरे हत्याकांड के बाद दो बदमाश स्कूटी से जाते दिखाई दे रहे हैं। हस्तिनापुर से बिना हेलमेट के बदमाश मेरठ तक पहुंचे। हस्तिनापुर के पास मक्खननगर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में सोमवार दोपहर 2:17 बजे दो बदमाश कैद हुए। उस वक्त ये दोनों शिखा की स्कूटी पर थे। पुलिस फिर आगे बढ़ी तो हस्तिनापुर से मवाना मार्ग पर दुकान पर लगे चार सीसीटीवी कैमरों में बदमाश जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 6
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी देखते हुए एसओजी मंगलवार रात 8:00 बजे तक छोटा मवाना तक पहुंच गई। हाईवे के सीसीटीवी देखते हुए पुलिस रात में 11 बजे साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। यहां कैमरे में दोनों स्कूटी सवार जाते दिखाई दिए हैं। वहीं मंगलवार को जांच करने हस्तिनापुर में आईजी रेंज प्रवीण कुमार व  एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे। सोमवार रात से एसपी देहात हस्तिनापुर में कैंप कर रहे है।

4 of 6
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
दोपहर में बेटे को स्कूल से लाईं थी शिखा, तभी हुई वारदात
दोपहर करीब 12:30 बजे शिखा अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर पहुंची। दोपहर 2:17 बजे शिखा की स्कूटी पर जाते बदमाश मक्खननगर गांव के पास दिखे। रूकांश का शव नग्न अवस्था में बेड में मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्कूल से आने बाद शिखा बेटे के कपड़े बदल रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की पड़ताल में घटना सोमवार दोपहर 12:30 से 1:45 बजे के बीच में हुई है। दिनदहाड़े वारदात करने के बदमाश आसानी से फरार हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोते जीजा और साले। - फोटो : amar ujala
शिखा समेत 12 के मोबाइल की सीडीआर निकाली
सर्विलांस टीम ने शिखा, संदीप समेत 12 लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। चर्चा थी कि शिखा के मोबाइल एक मैसेज आया था। व्हाट्सएप पर चेटिंग थी, जिसे हत्यारों ने डिलीट कर दिया। सर्विलांस टीम ने शिखा के मोबाइल की जांच की। एसपी क्राइम का कहना है कि मैसेज आया था, चेटिंग कोई नहीं थी और न कोई डिलीट है। संदिग्ध नंबरों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
शाम 6:40 बजे बैंक से चले संदीप
पुलिस की एक टीम बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पहुंची। पुलिस ने पीएनबी शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे हैं। शाम 6:40 बजे मैनेजर संदीप बैंक से हस्तिनापुर के लिए चले है। दिनभर मैनेजर बैंक में मौजूद थे। पुलिस ने बैंक के कर्मचारी और आसपास के लोगों से जानकारी की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें