फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ सारजन और रावण में घमासान के आसार: साथ-साथ दाैड़ रही पुलिस, शिवाया टोल पर बंद कराया डीजे

Thu, 01 Aug 2024 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
डीजे सार्जन - फोटो : अमर उजाला
डीजे सारजन और डीजे रावण कांवड़ में आज घमासान के आसार हैं। आज दोपहर डीजे सारजन शिवाया टोल प्लाजा से निकला तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने टोल पर पहुंचकर डीजे बंद कराया। वहीं डीजे रावण भी आज मेरठ पहुंच जाएगा। यहां दोनों ही डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के खतौली तक दोनों ग्रुप के युवाओं के बीच कई बार हाथापाई भी हो चुकी है। वहीं मेरठ में उनकी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
डीजे सार्जन - फोटो : अमर उजाला
हंगामे और विवादों के बाद खतौली पार कर चुकी डीजे रावण कांवड़ नोएडा की है। यह मेरठ में रोहटा रोड के युवाओं द्वारा संचालित की जा रही है। डीजे सारजन झारखंड की कांवड़ है। इसे देवपुरी के युवक लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न डीजे संचालकों ने बताया कि टोल प्लाजा पर डीजे स्पर्धा की पूरी तैयारी की गई है। डीजे कसाना, डीजे अमर, डीजे चौधरी ग्रुप भी आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि सात प्रमुख डीजे ग्रुप आज शाम तक मेरठ में पहुंच जाएंगे। 

4 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
12 वर्ष से चल रही डीजे प्रतिस्पर्धा
टोल प्लाजा पर डीजे प्रतिस्पर्धा 12 साल से हो रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हर वर्ष यहां डीजे प्रतिस्पर्धा होती है। एक डीजे पर 150 से 400 युवकों की टोली डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं। घंटों तक प्रतिस्पर्धा चलती है।

विज्ञापन

5 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविरों में लगे डीजे के साथ भी प्रतिस्पर्धा की जाती है। जिस डीजे की साउंड अधिक होती है तो दूसरा डीजे वाला अपना साउंड बंद कर हार स्वीकार करता है और टीम आगे बढ़ जाती है।
विज्ञापन

6 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
आठ लाख में बुक हुआ अकेला सारजन डीजे
सारजन डीजे की बुकिंग राशि आठ लाख रुपये है। इसमें जनरेटर, तेल आदि अन्य खर्च अलग हैं। डीजे रावण की बुकिंग राशि 7 लाख 50 हजार रुपये है। डीजे कसाना की बुकिंग राशि 7 लाख रुपये है। चौधरी डीजे की बुकिंग राशि 6 लाख 50 हजार रुपये और मोनू डीजे की बुकिंग 5 लाख रुपये में हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
एक डीजे पर 80 स्पीकर तक लगाए जा रहे
इस बार डीजे पर बेस और साउंड क्लियरिटी के लिए 70 से 80 स्पीकर तक लगाए जा रहे हैं। इस बार डीजे कांवड़ की टोलियां पहले रिकार्ड भी तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सार्जन डीजे, डीजे कांवड़, DJ Kanwar - फोटो : अमर उजाला
यदि किसी डीजे कांवड़ के युवाओं द्वारा कोई आपराधिक कृत्य किया जाता तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। शुरुआत में ही बैठक में सभी डीजे संचालकों को नियमों के बारे में बता दिया गया था। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें