फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में जमकर बवाल और पुलिसकर्मियों से मारपीट, मौके पर भारी फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को कोतवाली देहात थाने में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस ने लाठी-चार्ज करते हुए लोगों को खदेड़ दिया। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इसके पीछे की क्या बड़ी वजह है:-
विज्ञापन

2 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बिजनौर जनपद में देहरादून नैनीताल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के डंडा मारने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उत्तेजित परिजनों और भीड़ ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को लाठियां बरसाकर खदेड़ा।

4 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजन शव नहीं उठने दे रहे थे, बाद में पुलिस जबरन शव को गाड़ी में डालकर बिजनौर ले आई। कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। घटना को लेकर तनातनी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

5 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात पुलिस शुक्रवार को मिलेनियम पब्लिक स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं गांव लालपुर निवासी बिजेंद्र (42) बाइक से सामान खरीदने आ रहा था। पुलिसकर्मियों ने बिजेंद्र को रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक नहीं रोकी। आगे खड़े दो पुलिसकर्मियों ने उसे डंडा मार दिया। बिजेंद्र वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। पुलिस उसे गाड़ी में डालकर थाने ले आई। बिजेंद्र की थाने में मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से भिड़ गए। थाने के अंदर शव रखकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी व अन्य सामान तोड़ डाला। पुलिस के साथ उनकी हाथापाई व मारपीट हुई। करीब आधा घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। इसके बाद आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन

7 of 8
अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक के परिजनों समेत गांव वालों, आसपास के दुकानदारों व राहगीरों पर जमकर लाठियां भांजी और सभी को खदेड़ दिया। इसके चलते आसपास का बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
थाने में जमकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक गाड़ी में बिजेंद्र के शव को लेकर बिजनौर की ओर दौड़ पड़ी। वहीं पुलिस की लाठियों से कई लोग घायल हुए हैं। एसपी संजीव त्यागी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे व हालात का जायजा लिया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें