मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को गांव लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने कबट्टा-बवनपुरा संपर्क मार्ग पर कार रुकवाने का प्रयास किया। सरबजीत के कार न रोकने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट मारी, जिससे कार का शीशा चटक गया। ऐ सरदार गाड़ी रोक...! कहते हुए दूसरे बदमाश ने गोली चला दी जो शीशे को पार करते हुए हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की गर्दन में जा घुसी। बेटी को भी छर्रे लगे। सबरजीत को आनंद अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर एसएसपी अखिलेश कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी देहात के अनुसार सरबजीत की पत्नी संगीता ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कराया है। प्रथम दृष्टया मामला लूट का नहीं लग रहा। हो सकता है कि कार से बाइक टकराने पर विवाद हुआ हो।