फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने बदमाश पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखिए जंगल में मुठभेड़ की तस्वीरें

Mon, 17 Jul 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली पुलिस ने की फायरिंग
दिल्ली से एक डॉक्टर का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस मेरठ पहुंच गई। एनएच-58 पर बदमाश को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस पीछा कर रही थी कि बदमाश वैगनआर कार को छोड़कर भाग गया। इस दौरान पुलिस ने चार-पांच हवाई फायरिंग भी की, लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
कार छोड़कर भागा बदमाश
खतौली से पीछा करती आ रही दिल्ली पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने कार को फ्लाईओवर से करीब पांच फीट ऊंचाई से कुदा दिया। टायर फटने पर बदमाश कार छोड़कर दौराला के जंगल में गायब हो गया। दिल्ली और मेरठ पुलिस ने जंगल में करीब छह घंटे तक कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की तो लोगों ने इसे आतंकी हमला समझा।
विज्ञापन

3 of 7
बदमाश का पीछा करती दिल्ली पुलिस
पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश निवासी डॉ. श्रीकांत गौड़ (29) दिल्ली में मेट्रो हार्ट एवं कैंसर अस्पताल प्रीत विहार में चिकित्सक हैं। वह गौतम नगर, दिल्ली में रहते हैं। छह जुलाई को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए उन्होंने ओला कैब बुक की थी। उसके बाद बदमाशों ने कैब समेत डॉक्टर का अपहरण कर ओला कैब कॉल सेंटर पर कॉल कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहृत डॉक्टर के साथी डॉ. राकेश ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

4 of 7
बदमाश का पीछा करती दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले रखा था। जिसमें एक नंबर दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी अनुज पुत्र सतबीर का ट्रेस हुआ। इस नंबर की लोकेशन खतौली में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सफेद वैगन आर कार यूपी 15सीटी 2291 में सवार बदमाश अनुज का खतौली से पीछा शुरू किया। पहले बदमाश ने पुलिस को पीछा करते देखा तो वह कार दौड़ाता हुआ दौराला क्षेत्र में सकौती-पीरपुर मार्ग पर ले गया। यहीं से बदमाश कार से कूदकर बदमाश जंगल में घुस गया।
विज्ञापन

5 of 7
बदमाश का पीछा करती दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस को बदमाश अनुज ने अपने गांव दादरी क्षेत्र में पहुंचते ही मात दे दी। दिल्ली पुलिस रास्ते को नहीं समझ सकी और बदमाश भाग गया। मेरठ पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
बदमाश का पीछा करती दिल्ली पुलिस
बदमाश की घेराबंदी में दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी एनके मीना के नेतृत्व में लगी थी। सफलता नहीं मिलने पर दिल्ली से स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम बुलाई गई। उसके बाद एसटीएफ मेरठ के अलावा सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन सर्च अभियान के बावजूद अनुज का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बदमाश का पीछा करती दिल्ली पुलिस
पुलिस ने अनुज की पत्नी, पिता, मां और भाभी के अलावा गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार अनुज और उसका फरार भाई सुशील कैब में अपनी वैगनआर और सेंट्रो चलाते हैं। दिल्ली पुलिस के टारगेट पर सबसे पहले अनुज ही आया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें