Meerut News: दिल्ली में लालकिले के पास हुए धमाके में मेरठ का मोहसिन भी मारा गया। उसकी पत्नी मेरठ से उसका शव दिल्ली ले गई थी। अपनी बात मनवाने के लिए मोहसिन के भाई नदीम को दिल्ली पुलिस से पकड़वा दिया था।
विज्ञापन
1 of 6
मोहसिन की फाइल फोटाे और विलाप करती मां।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले न्यू इलामनगर निवासी मोहसिन (34) को मेरठ की मिट्टी नसीब नहीं हुई। पत्नी सुल्ताना की जिद के कारण उसका दफीना दिल्ली में जामा मस्जिद क्षेत्र में दिल्ली गेट के पास कब्रिस्तान में हुआ। पिता रफीक, परिजन और रिश्तेदार उसके जनाजे को कंधा तक नहीं दे सके और न ही दफीने में मिट्टी दे सके। दिल्ली की चांदनी चौक थाना पुलिस ने मोहसिन के छोटे भाई नदीम को करीब 12 घंटे बाद छोड़ा। नदीम ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
2 of 6
रोती बिलखती मोहसिन की मां और बहन।
- फोटो : अमर उजाला
मोहसिन मूलरूप से लोहियानगर क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर का निवासी था। वह पत्नी सुल्ताना और दो बच्चों बेटी हिफ्जा (12) और बेटे आहद (10) के साथ दो साल से दरियागंज के सुईवाला तुर्कमान गेट दिल्ली-6 में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं, उसकी ससुराल है।
विज्ञापन
3 of 6
मंगलवार को मेरठ पहुंची थी मोहसिन की पत्नी सुल्ताना और शव को ले गई थी दिल्ली।
- फोटो : अमर उजाला
वह कश्मीरी गेट, दरियागंज क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार शाम जब दिल्ली में विस्फोट हुआ तो उस समय वह ई-रिक्शा लेकर लाल किला क्षेत्र में गया था। वहां विस्फोट की चपेट में आ गया था। शव यहां मेरठ भिजवाने के बाद चांदनी चौक पुलिस ने छोटे भाई नदीम को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया था।
4 of 6
मोहसिन के गमजदा पिता।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिजन शव लेकर पहुंचे थे। परिजन शव को दफनाने की तैयारी में जुटे थे, तभी करीब दस बजे दिल्ली से मोहसिन की पत्नी सुल्ताना आ गई। वह मोहसिन का शव दिल्ली ले जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
5 of 6
मेरठ में मोहसिन के शव को दफनाने के लिए ले जाने लगे थे लोग, पुलिस ने रोका था।
- फोटो : अमर उजाला
आखिर में सुल्ताना की जिद के आगे परिजनों ने भी हार मार ली। छह घंटे के हंगामे के बाद लोहियानगर पुलिस ने शव सुल्ताना को सौंप दिया था। दिल्ली में देर रात आठ बजे दिल्ली गेट के पास कब्रिस्तान में मोहसिन का शव दफनाया गया। इस दौरान उसकी ससुराल वाले मौजूद रहे।
दिल्ली ब्लास्ट में मोहसिन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस हिरासत में छूटने के बाद नदीम बुधवार को मेरठ पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि मोहसिन के ससुराल वालों ने उसे पकड़वाया था। हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई भी की थी। पिता रफीक समेत सभी परिजन गमजदा हैं। उन्हें यह गम भी ताउम्र सालता रहेगा कि वे बेटे के जनाजे को कंधा नहीं दे सके और ना ही बेटे को यहां की मिट्टी नसीब हुई।