डॉक्टर आदिल पर बड़ा खुलासा हुआ है। आदिल के पास रात के अंधेरे में गाड़ी आती थी। आदिल गाड़ी में आने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन खाना मंगाता था। लोगों ने बताया कि रात को करीब आठ लोग आदिल से मिलने के लिए आते थे। घर के बाहर चार से पांच गाड़ी खड़ी रहती थी। फिलहाल घर पर ताला लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर अकाउंट खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
इसी मकान में किराये पर रहता था आदिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफेदपोश 'आतंकी' डॉ. आदिल अहमद से संपर्क रखने वाले करीब 15 लोग खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनमें आठ लोग वह हैं, जो रोजाना डॉक्टर आदिल के घर पर मिलने के लिए आते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि आदिल से मिलने के रात के अंधेरे में गाड़ी आती थी। उनके लिए ऑनलाइन खाना मंगाया जाता था।
एनआईए, एटीएस, एसटीएफ, आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले में डॉ. आदिल अहमद के करीबियों की लगातार निगरानी कर रही है। आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 9
इसी मकान में किराए पर रहता था आदिल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी की मस्जिद वाली गली में किराए के मकान में रहता था। यह मकान जाकिर ने किराए पर दिया था, जो डॉ. बाबर ने आदिल को दिलवाया था।
विज्ञापन
3 of 9
दिल्ली धमाका
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने बताया कि इस मकान में रात को करीब आठ लोग आदिल से मिलने के लिए आते थे। घर के बाहर चार से पांच गाड़ी खड़ी रहती थी। फिलहाल घर पर ताला लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर अकाउंट खंगाले जा रहे हैं।
4 of 9
दिल्ली में धमाके के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग करते एसएसपी आशीष तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. बाबर के कुछ साथियों के साथ कश्मीर में मौज-मस्ती वीडियो पुलिस को मिली है। डॉ. असलम जैदी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। इनमें एक कोतवाली मंडी क्षेत्र का रहने वाला आरिफ नाम का युवक भी शामिल है। इन पर कोतवाली मंडी में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 9
आदिल की शादी का कार्ड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी का कार्ड भी आया सामने
डॉ. आदिल की शादी का कार्ड सामने आया है। उसकी चार अक्तूबर 2025 को डॉ. रुकैया के साथ शादी हुई थी। इस शादी में सहारनपुर से भी फेमस अस्पताल में तैनात स्टाफ गया था। डॉ. बाबर भी शादी में शामिल हुआ था। उसने ही डॉ. आदिल को किराए पर मकान दिलाया था।
विज्ञापन
6 of 9
मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी के इसी मकान में किराये पर रहता था डॉ. आदिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटीएस ने आदिल के तीन करीबियों को उठाया
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हाई अलर्ट जारी है। जिले में खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। मंगलवार को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आदिल के तीन करीबियों को एटीएस ने उठाया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 9
सहारनपुर में अलर्ट के चलते शहर की सीमाओं पर तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले में छापा मारकर डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। उसका आतंकी कनेक्शन निकला। मंगलवार सुबह एटीएस ने जिले में छापा मारा। आदिल अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें एक देवबंद और दो शहर के अलग-अलग जगहों से हैं। उनका आदिल से गहरा संबंध होना बताया जा रहा है।
8 of 9
डॉ. आदिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटीएस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एटीएस ने स्थानीय पुलिस को भी इस बारे में कुछ भी भनक तक नहीं लगने दी गई। जांच एजेंसियां भी डॉ. आदिल द्वारा निजी अस्पताल में नौकरी करने, स्थानीय परिचित तैयार करने और घुसपैठ की रणनीति बनाने की संभावना को गंभीरता से देख रही है।
आदिल अहमद को लेकर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर जो सहयोग मांगा जा रहा है, वह उपलब्ध कराया जा रहा है। दिल्ली धमाके के बाद से जिलेभर में अलर्ट जारी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। - आशीष तिवारी, एसएसपी