दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मोहसिन की मौत हो गई। मोहसिन बीते दो साल से दरियागंज में रहकर रिक्शा चलाकर परिवार का पालन कर रहा था। शव मेरठ पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्हीं में एक नाम है मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी मोहसिन का। मोहसिन की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। परिवार ने बताया कि मोहसिन बीते दो साल से दिल्ली के दरियागंज इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रह रहा था। वह वहां ई-रिक्शा चलाकर रोजाना परिवार का जीवन चलाता था।
विज्ञापन
2 of 7
दिल्ली धमाके में मोहसिन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, मोहसिन मेहनती और शांत स्वभाव का था। मेरठ में परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिसके चलते वह बेहतर काम की तलाश में दिल्ली गया था। वहां उसे रिक्शा मिल गया और उसकी दैनिक आय से घर का खर्च किसी तरह चलने लगा। परिवार ने बताया कि अक्सर वह पैसे कम पड़ जाने पर खुद कम खाता और बच्चों की जरूरतें पहले पूरी करता था।
विज्ञापन
3 of 7
मोहसिन के घर पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घटना वाले दिन भी मोहसिन रोज की तरह रिक्शा लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह किसी सवारी को लेकर जा रहा था, जब अचानक धमाका हुआ। घटनास्थल से उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
4 of 7
मोहसिन के घर पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की खबर जैसे ही मेरठ पहुंची, मोहसिन के परिवार में कोहराम मच गया। पिता, भाई और परिजन दिल्ली पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को मेरठ लाया गया। मोहल्ले में शव पहुंचते ही चीख-पुकार गूंज उठी। मोहसिन की पत्नी बार-बार बेहोश होती रही, वहीं दो छोटे बच्चे कुछ समझ न पाते हुए बस रोते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
दिल्ली धमाके में मोहसिन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोग भी यह कहते नजर आए कि “मोहसिन जैसा लड़का मिलना मुश्किल है। मेहनती था, किसी से गलत बात नहीं करता था। बस परिवार को संभालने के लिए दिल्ली गया था। किस्मत ने उसे बहुत जल्दी छीन लिया।”
विज्ञापन
6 of 7
दिल्ली धमाके में मोहसिन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहसिन के पिता रफीक ने बताया कि घर में पहले ही आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। मोहसिन ही परिवार का इकलौता सहारा था। अब घर का खर्च कैसे चलेगा, बच्चों का भविष्य क्या होगा—ये सवाल हर किसी की आंखों में साफ दिख रहा है। परिवार ने सरकार से सहायता की अपील की है।
उधर, धमाके के बाद मेरठ और आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के प्रवेश मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।