funeral
- फोटो : अमर उजाला
शहर में हिंदू समाज के अंतिम संस्कार के लिए सूरजकुंड सहित कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा, शताब्दीनगर, बागपत रोड आदि स्थानों पर शवदाह गृह हैं। वहीं, मुसलिम समाज के शहर में करीब सौ के आसपास कब्रिस्तान हैं।
शहर के ज्यादातर लोग अंतिम संस्कार का सामान रोडवेज स्थित गंगा मोटर कमेटी की दुकान से ही खरीदते हैं। दुकान संचालक बिजेंद्र और आशीष के अनुसार, एक और दो जनवरी में हिंदू और मुस्लिम समाज के 128 लोग अंतिम संस्कार से संबंधित सामान लेकर जा चुके हैं।