फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक परिवार हत्याकांड: 'कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे मत जाने दो'...मासूम का शव देख...

Fri, 03 Jan 2020 09:05 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
1 of 7
भजन गायक परिवार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी में तरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के सभी चार सदस्यों की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। बृहस्पतिवार को दिनभर सामाजिक, राजनीतिक और अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।  सभी ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दुख व्यक्त किया। पंजाबी कॉलोनी में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पूरा माहौल गमगीन रहा। 
विज्ञापन

2 of 7
भागवत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरुवार को भजन गायक के मासूम बेटे भागवत का शव पहुंचते ही महिलाओं की चीत्कार से हर कोई गम में डूब गया। महिलाएं बस यही कह रहीं थीं कि कोई तो हमारे भागवत रोक लो इसे कहीं ना जाने दो... करुण रुदन को सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। मासूम की हत्या करने वाले को लोग कोस रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
भागवत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पंजाबी कालोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक, बेटी वसुंधरा का शव मंगलवार को मकान में मिले थे। उनकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी, जबकि 10 वर्षीय भागवत को डिग्गी में डालकर पानीपत के निकट कार में आग लगा दी गई थी। 

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
डिग्गी से भागवत का अधजला शव मिला था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे रोहतक से पोस्टमार्टम के बाद भागवत का शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाएं बिलख उठी। महिलाएं पछाड़ खाकर गिर रही थी। करीब पांच मिनट बाद ही जब अर्थी उठी तो महिलाओं के मुंह से बार-बार ये ही शब्द फूट रहे थे, भागवत कहां चल दिया कोई तो हमारे भागवत को रोक लो, इसे कहीं ना जाने दो.. महिलाओं का करुण रुदन और चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। 
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सबकी जुबान पर एक ही बात थी, बहुत बुरा हुआ। शवयात्रा में हर वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ी। टंकी रोड रेलवे लाइन के निकट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि अजय के भतीजे रवि पाठक ने दी।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से मोबाइल पर की बात, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
वहीं, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या इतनी दुखद है कि उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी घटना जिसमें पूरे परिवार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई हो, देखने तो क्या सुनने में भी नहीं मिली। पाठक परिवार धार्मिक, सात्विक और संस्कारित परिवार है, जो खुद तो धर्म के मार्ग पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
दूसरे लोगों को भी धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं। ऐसे परिवार के साथ इस तरह की जघन्य वारदात हो जाना बहुत दुख की बात है। विधायक ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस केस को फास्ट ट्रैक में चलाए जाने की मांग की है, ताकि जो भी अपराधी है, उसे जल्द से जल्द सजा मिल सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें